धनबाद | 31 जुलाई: जिले में शिक्षा के प्रसार, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने तथा स्कूलों में ड्रॉपआउट दर को कम करने के उद्देश्य से कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह पूरी पहल उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के दिशा-निर्देशों के आलोक में संपन्न हुई।
इस कार्यक्रम के दौरान तोपचांची प्रखंड के कुल 6 विद्यालयों के 156 विद्यार्थियों (75 छात्र एवं 81 छात्राएं) को साइकिलें प्रदान की गईं। साइकिल वितरण कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इन विद्यालयों के छात्रों को मिला लाभ:
- मध्य विद्यालय श्रीरामपुर: 48 विद्यार्थी
- मध्य विद्यालय जगलाल गोमो: 44 विद्यार्थी
- मध्य विद्यालय नेरो: 19 विद्यार्थी
- बालिका मध्य विद्यालय तोपचांची: 16 छात्राएं
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय पावपुर: 15 विद्यार्थी
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर: 14 विद्यार्थी
शिक्षा को प्राथमिकता देना हम सबकी साझी जिम्मेदारी: उपायुक्त
साइकिल वितरण पर अपना संदेश देते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करें।
“बच्चों को सुरक्षित माहौल देना और उनकी शिक्षा को प्राथमिकता देना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और गुणात्मक शिक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है।” — आदित्य रंजन, उपायुक्त (धनबाद)
साइकिल मिलने से छात्रों और उनके अभिभावकों में भारी उत्साह देखा गया। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए अब नियमित रूप से समय पर स्कूल पहुँचना आसान हो जाएगा।
- Aditya Ranjan DC Dhanbad
- Dhanbad District Administration
- Dhanbad News
- Free Bicycle Distribution Scheme Dhanbad
- Jharkhand Education News
- Jharkhand Kalyan Vibhag
- Topchanchi News
- उपायुक्त आदित्य रंजन
- कल्याण विभाग धनबाद
- तोपचांची न्यूज़
- तोपचांची समाचार
- धनबाद जिला प्रशासन
- धनबाद समाचार
- फ्री साइकिल वितरण योजना
- साइकिल वितरण कार्यक्रम तोपचांची
Leave a comment