Home झारखण्ड विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 : धनबाद में 21.15 लाख मतदाताओं के डेटा का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा
झारखण्डराज्य

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 : धनबाद में 21.15 लाख मतदाताओं के डेटा का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा

Share
Special Intensive Revision 2026: 100% digitization of voter data for 21.15 lakh voters in Dhanbad completed.
Share

5 अगस्त को जारी होगी प्रारूप सूची

धनबाद : जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) का कार्य तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने समाहरणालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा—इन सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के कुल 21 लाख 15 हजार 997 मतदाताओं के इलेक्टोरल फॉर्म (EF) का 100% डिजिटाइजेशन तय समय सीमा के भीतर सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है।

ASDDF श्रेणी में 4.63 लाख मतदाता चिह्नित

जांच और पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान कुल 4,63,794 ऐसे नाम सामने आए हैं जिन्हें ASDDF (Absent, Shifted, Dead, Duplicate & Foreigners) सूची में रखा गया है। डेटा के अनुसार:

  • अनुपस्थित (Absent): 1,73,347
  • स्थानांतरित (Shifted): 1,84,292
  • मृत (Dead): 61,000
  • डुप्लीकेट: 24,382
  • हस्ताक्षर न करने वाले/एनआरआई: 20,773

बूथों का हुआ राशनलाइजेशन, 112 नए मतदान केंद्र बढ़े

29 जुलाई तक सभी मतदान केंद्रों के पुनर्गठन (रैशनलाइजेशन) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिले में अब कुल बूथों की संख्या 2,372 से बढ़कर 2,484 हो गई है।

विधानसभा वार पुनर्गठित बूथों की स्थिति:

  • सिंदरी: 426 से बढ़कर 457
  • धनबाद: 458 से बढ़कर 485
  • टुंडी: 369 से बढ़कर 401
  • बाघमारा: 355 से बढ़कर 388
  • निरसा: 424 से घटकर 422
  • झरिया: 340 से घटकर 331

मतदाता सूची और दावा-आपत्ति से जुड़ी प्रमुख तिथियां

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में अपने संबंधित दस्तावेजों के साथ दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। असंतुष्ट व्यक्तियों के लिए दो स्तर (Two-Level Appeal) पर सुनवाई का प्रावधान है।

  • 5 अगस्त 2026: प्रारूप मतदाता सूची (Draft Roll) का प्रकाशन।
  • 5 अगस्त से 4 सितंबर: दावा और आपत्ति दर्ज कराने की समय-सीमा।
  • 5 अगस्त से 3 अक्टूबर: सभी प्राप्त दावों और आपत्तियों का निष्पादन।
  • 7 अक्टूबर 2026: अंतिम मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन।

उपायुक्त ने इस वृहद और त्रुटिरहित अभियान को सफल बनाने के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक ERO, बीएलओ, सुपरवाइजरों और स्वयंसेवकों की निष्ठा और मेहनत की सराहना की।

प्रेस वार्ता के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, ERO प्रदीप कुमार शुक्ला (सिंदरी), पंकज कुमार (निरसा), लोकेश बारंगे (धनबाद), अरविंद कुमार ओझा (झरिया), दिलीप कुमार महतो (टुंडी), राजीव रंजन (बाघमारा) और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...