सीनियर भारतीय टीम में एंट्री की जगी उम्मीद
धनबाद : भारतीय महिला क्रिकेट के बीसीसीआई (BCCI) पेस बॉलिंग कैंप में जगह बनाकर धनबाद का मान बढ़ाने वाली प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज अनंदिता किशोर को धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) ने शनिवार को सम्मानित किया। DCA की प्रबंध समिति की ओर से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने अनंदिता को शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
अंडर-19 के बाद अब सीनियर टीम पर नज़र
सम्मान समारोह के दौरान DCA अध्यक्ष मनोज कुमार ने अनंदिता के सफर को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे बड़े मंचों पर धनबाद का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अनंदिता की कड़ा परिश्रम उन्हें जल्द ही भारत की सीनियर महिला क्रिकेट टीम की जर्सी तक पहुंचाएगा।
“DCA हमेशा मेरी ताकत बना” — अनंदिता
DCA के प्रति आभार जताते हुए अनंदिता ने कहा कि संघ उनकी हर छोटी-बड़ी कामयाबी का जश्न मनाता है, जिससे उन्हें लगातार आगे बढ़ने की ऊर्जा मिलती है। बचपन में लड़कों के साथ खेलकर क्रिकेट का ककहरा सीखने वाली अनंदिता ने अपने माता-पिता के अटूट सहयोग को याद किया। उन्होंने कहा कि अंडर-19 विश्व कप का अनुभव चुनौतियों भरा रहा, लेकिन उसी ने उन्हें खुद को साबित करने की नई राह दिखाई।

DCA प्रबंध समिति की बैठक: नए सदस्यों का स्वागत और आगामी सत्र की योजनाएँ
सम्मान समारोह के साथ-साथ DCA की प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक भी संपन्न हुई:
- नए सदस्यों का परिचय: समिति में शामिल हुए नए सदस्यों—अभिषेक सिंह, अनवर सिद्दीकी, शिव शक्ति और अशोक सराफ का स्वागत किया गया। अभिषेक सिंह ने जिले में क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
- कूच बिहार ट्रॉफी की मेजबानी: DCA अध्यक्ष ने जानकारी दी कि आगामी सत्र में धनबाद को कूच बिहार ट्रॉफी के एक मैच की मेजबानी मिली है। प्रयास रहेगा कि यह मैच रेलवे स्टेडियम में आयोजित हो, ताकि भविष्य में धनबाद को फिर से रणजी ट्रॉफी मैचों की मेजबानी का अवसर मिल सके।
- सत्र 2025-26 के सफल आयोजन पर आभार: मनोज कुमार ने बीते सत्र के शानदार संचालन पर खुशी जताई और सहयोग के लिए BCCL, ECL, टाटा स्टील, प्रायोजकों, कोचों और चयनकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।
बैठक में इनकी रही मौजूदगी :
कार्यक्रम के दौरान डॉ. इश्तियाक अहमद, एसएन सिंह, जेके नय्यर, बिनय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, रविजीत सिंह डांग, जावेद खान समेत संघ के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
- anandita kishore
- bcci pace bowling camp
- cooch behar trophy dhanbad
- dca dhanbad
- dca felicitates anandita kishore
- dhanbad cricket association
- dhanbad cricket news
- female fast bowler anandita kishore
- jharkhand cricket news
- manoj kumar dca
- railway stadium dhanbad
- under 19 womens world cup
- अंडर 19 महिला विश्व कप
- अनंदिता किशोर
- अनंदिता किशोर क्रिकेटर
- कूच बिहार ट्रॉफी धनबाद
- झारखंड क्रिकेट न्यूज़
- डीसीए धनबाद
- धनबाद क्रिकेट न्यूज़
- धनबाद क्रिकेट संघ
- बीसीसीआई महिला पेस कैंप
- मनोज कुमार डीसीए
- महिला तेज गेंदबाज अनंदिता
- रेलवे स्टेडियम धनबाद
Leave a comment