Home क्राईम भोजपुरी फिल्म ‘रामबाबू-श्यामबाबू’ के नाम पर ग्वालियर के कारोबारी से 12.9 लाख की ठगी, मुंबई के डायरेक्टर पर मामला दर्ज
क्राईममध्य प्रदेशमनोरंजनराज्य

भोजपुरी फिल्म ‘रामबाबू-श्यामबाबू’ के नाम पर ग्वालियर के कारोबारी से 12.9 लाख की ठगी, मुंबई के डायरेक्टर पर मामला दर्ज

Share
Gwalior businessman duped of ₹12.9 lakh in the name of Bhojpuri film 'Rambabu-Shyambabu'; case registered against Mumbai-based director.
Share

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सिनेमा निर्माण के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। मुंबई के एक फिल्म डायरेक्टर ने भोजपुरी फिल्म ‘रामबाबू-श्यामबाबू’ में निवेश और मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर शहर के एक कारोबारी से 12.90 लाख रुपये ठग लिए। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और सोशल मीडिया पर बदनामी की। अदालत के हस्तक्षेप के बाद झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुनाफे का लालच देकर शुरू हुआ ठगी का खेल
विजया नगर एक्सटेंशन निवासी और ‘मैसर्स मेट्रोज प्रोडक्शन’ के प्रोपराइटर ओमप्रकाश कुकरेजा की मुलाकात फरवरी 2020 में मुंबई (बोरीवली वेस्ट) स्थित ‘अग्रता आर्ट्स’ के संचालक मुरली लालवानी से हुई थी। आरोपी ने उन्हें भोजपुरी फिल्म ‘रामबाबू-श्यामबाबू’ में पैसा लगाने पर बड़े रिटर्न का भरोसा दिलाया। हालांकि, मुलाकात के बाद कोविड-19 महामारी के कारण लगभग दो साल तक प्रोजेक्ट पर कोई काम नहीं हो सका।

समझौता कर कई किश्तों में ऐंठे पैसे
माहौल सामान्य होने पर सितंबर 2023 में आरोपी डायरेक्टर ने फिर संपर्क किया और फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करने का दावा किया। 22 सितंबर 2023 को दोनों पक्षों के बीच एग्रीमेंट हुआ, जिसमें आरोपी ने पीड़ित से 20 स्टाम्प पेपर और प्रोडक्शन हाउस के 50 लेटरहेड ले लिए। इसके बाद लखनऊ में शूटिंग की तैयारियों का बहाना बनाकर 16 अगस्त से 18 अक्टूबर 2023 के बीच ऑनलाइन माध्यमों से कुल 12.90 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

रकम मांगी तो धमकी और सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार
पैसे ट्रांसफर करने के बाद जब कारोबारी ओमप्रकाश ने शूटिंग की प्रगति और काम का हिसाब मांगा, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। धोखाधड़ी का अहसास होने पर जब कारोबारी ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी मुरली लालवानी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, पीड़ित को चुप कराने के लिए आरोपी ने फेसबुक पर उनके खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर बदनाम करना शुरू कर दिया।

अदालत के निर्देश पर पुलिस एक्शन
शुरुआत में पुलिस स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित कारोबारी ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के कड़े रुख के बाद झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया।

“अदालत के आदेश पर आरोपी मुरली लालवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीकृत कर लिया गया है। जिन बैंक खातों में 12.90 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे, उनकी ट्रांजैक्शन डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। पुलिस टीम जल्द ही आरोपी तक पहुंचेगी।”
रोबिन जैन, सीएसपी, ग्वालियर सिटी

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...