Home झारखण्ड मुखिया भीम लाल रजक ने किया ‘फिटनेस फोर्स एकेडमी’ और ‘एस्पिरेंट जोन लाइब्रेरी’ का भव्य उद्घाटन
झारखण्डराज्य

मुखिया भीम लाल रजक ने किया ‘फिटनेस फोर्स एकेडमी’ और ‘एस्पिरेंट जोन लाइब्रेरी’ का भव्य उद्घाटन

Share
dhanbad-bhim-lal-rajak-inaugurates-fitness-force-academy-library
Share

धनबाद : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ (7 नंबर, भूली-तेतुलमारी रोड) में युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में एक नई शुरुआत हुई। पंचायत के मुखिया भीम लाल रजक ने सबसे पहले ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात फीता काटकर ‘फिटनेस फोर्स एकेडमी’ एवं ‘एस्पिरेंट जोन लाइब्रेरी’ का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुखिया भीम लाल रजक ने संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी संस्थाओं का खुलना बेहद सराहनीय पहल है। इससे पंचायत और आसपास के युवाओं को न केवल सही मार्गदर्शन मिलेगा, बल्कि वे एक ही स्थान पर अपनी शारीरिक और मानसिक तैयारी मजबूत कर बेहतर भविष्य बना सकेंगे। उन्होंने स्थानीय युवाओं से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

डिफेंस परीक्षाओं के लिए मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग

फिटनेस फोर्स एकेडमी के संचालक शिवा पाण्डेय ने बताया कि एकेडमी में आर्मी, एसएससी जीडी, बिहार पुलिस, झारखंड पुलिस समेत सभी डिफेंस प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सेना में जाने का उनका अपना सपना भले पूरा न हो सका हो, लेकिन अब वे क्षेत्र के अन्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उनके सपनों को उड़ान देने का काम कर रहे हैं।

घर से दूर, पढ़ाई का बेहतर माहौल

एस्पिरेंट जोन लाइब्रेरी के संचालक शिवनंदन कुमार और प्रेम कुमार ने बताया कि आज के समय में घर पर रहकर पढ़ाई करना काफी मुश्किल होता है। इसी सोच के साथ लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है, ताकि युवाओं को शांत और अनुशासित माहौल मिल सके। यहां छात्र फिजिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ लिखित परीक्षा की भी मजबूत तैयारी कर सकेंगे।

रहने-खाने और हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा

एकेडमी की ओर से दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए भी रहने और खान-पान की पूरी व्यवस्था की गई है। वहीं, एस्पिरेंट जोन लाइब्रेरी को हाई-स्पीड वाई-फाई इंटरनेट और अध्ययन के अनुकूल सभी जरूरी सुविधाओं से लैस किया गया है।

उद्घाटन समारोह में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल को क्षेत्र के विकास के लिए एक अहम कदम बताया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...