Home झारखण्ड धनबाद में आधार सेवाओं का बड़ा विस्तार: बिग बाजार समेत 153 केंद्रों पर बनेंगे नए कार्ड, 55 प्रज्ञा केंद्रों पर अपडेशन की सुविधा
झारखण्डराज्य

धनबाद में आधार सेवाओं का बड़ा विस्तार: बिग बाजार समेत 153 केंद्रों पर बनेंगे नए कार्ड, 55 प्रज्ञा केंद्रों पर अपडेशन की सुविधा

Share
dhanbad-aadhaar-card-update-centers-list
Share

उपायुक्त आदित्य रंजन ने दी जानकारी; सीएससी केंद्रों पर मोबाइल नंबर, पता और ईमेल आईडी आसानी से करा सकेंगे अपडेट।

धनबाद: जिले के नागरिकों को आधार सेवाओं का निर्बाध और सुलभ लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धनबाद प्रशासन ने आधार नामांकन एवं अपडेशन प्रक्रिया का व्यापक विस्तार किया है। अब जिलेवासी अपने निकटतम चिन्हित केंद्रों पर जाकर आधार से संबंधित सभी आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि जिले में वर्तमान में कुल 153 आधार सेवा केंद्र संचालित हैं। इनमें सरायढेला स्थित बिग बाजार के पास युनीविस्ता टावर, जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय, सभी ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (BRC), पोस्ट ऑफिस तथा विभिन्न बैंक शाखाएं शामिल हैं।

प्रज्ञा केंद्रों (CSC) पर सुधार व अपडेशन की सुविधा

जिले के 55 प्रज्ञा केंद्रों (सीएससी) पर आधार कार्ड में संशोधन व सुधार की विशेष सुविधा दी गई है। ब्लॉक-वार प्रज्ञा केंद्रों का विवरण इस प्रकार है:

  • धनबाद: 13 केंद्र
  • बाघमारा (कतरास सहित): 9 केंद्र
  • एगारकुंड: 6 केंद्र
  • बलियापुर, गोविंदपुर एवं टुंडी: 4-4 केंद्र
  • कलियासोल, तोपचांची, निरसा एवं झरिया: 3-3 केंद्र

इन केंद्रों पर आम नागरिक अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, आवासीय पता और ईमेल आईडी आसानी से अपडेट करा सकते हैं।

युनीविस्ता टावर केंद्र की बढ़ेगी क्षमता

सरायढेला बिग बाजार के समीप युनीविस्ता टावर स्थिति आधार सेवा केंद्र पर बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए दो नई मशीनें खरीदी गई हैं, जिन्हें शीघ्र ही चालू कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में लोग केवल युनीविस्ता टावर केंद्र पर पहुंच जाते हैं, जबकि वे अपने निकटतम ब्लॉक, बैंक, डाकघर या सीएससी केंद्र पर भी यही सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

उपायुक्त की अपील:

“सभी नागरिक अपने नजदीकी अधिकृत आधार केंद्र या सीएससी पर पहुंचकर इन सेवाओं का लाभ उठाएं। जिन नागरिकों का मोबाइल नंबर या पता पुराना हो चुका है, वे इसे समय पर अपडेट करा लें ताकि सरकारी योजनाओं एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो।”

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

होमगार्ड बहाली : टुण्डी और बलियापुर के अभ्यर्थियों का मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन संपन्न

धनबाद होमगार्ड भर्ती अपडेट: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच प्रक्रिया शुरू। अनुपस्थित...

सांसद ढुलू महतो के अमर्यादित बयान पर बवाल : युवा कांग्रेस ने रणधीर वर्मा चौक पर फूंका पुतला

धनबाद न्यूज़: सांसद ढुलू महतो के अमर्यादित बयान के खिलाफ युवा कांग्रेस...

अनियंत्रित केटीएम बाइक खड़े वाहन से टकराई, 25 वर्षीय युवक की मौत

धनबाद के बलियापुर स्थित बीबीएम कॉलेज के पास अनियंत्रित केटीएम बाइक दुर्घटना...