Home झारखण्ड भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान की बड़ी सफलता : रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों ने निकाली भव्य ‘आभार यात्रा’
झारखण्डराज्य

भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान की बड़ी सफलता : रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों ने निकाली भव्य ‘आभार यात्रा’

Share
jpsc-jssc-candidates-victory-abhar-yatra-ranchi
Share

45 परीक्षाओं पर कार्रवाई को बताया ऐतिहासिक जीत

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के तत्वावधान में चलाए गए ‘भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान’ को मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद राजधानी रांची में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक एक भव्य ‘आभार यात्रा’ निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर और आतिशबाजी कर अपनी इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

यात्रा के दौरान अभ्यर्थियों ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा और अमर शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। छात्रों ने त्वरित और कड़े कदम उठाने के लिए झारखंड सरकार तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया।

भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता की मांग

अभ्यर्थियों ने मंच से स्पष्ट संदेश दिया कि इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद भविष्य में कभी भी पेपर लीक या नौकरियों की खरीद-फरोख्त जैसी धांधली दोहराई नहीं जानी चाहिए। छात्रों की मुख्य मांग है कि राज्य में सभी आगामी भर्ती प्रक्रियाएं पूरी तरह पारदर्शी, स्वच्छ और निष्पक्ष ढंग से संचालित हों।

कार्रवाई का पूरा ब्योरा:

  • कुल प्रभावित परीक्षाएं: 45 परीक्षाएं कार्रवाई के दायरे में आईं।
  • रद्द परीक्षाएं: 22 परीक्षाओं को पूरी तरह रद्द किया गया।
  • जांच के दायरे में: 17 परीक्षाओं पर उच्च स्तरीय जांच बैठाई गई।
  • स्थगित परीक्षाएं: 6 परीक्षाओं के आयोजन को फिलहाल स्थगित किया गया।

47 दिनों के कठिन संघर्ष का परिणाम

छात्रों ने इस निर्णय को राज्य के छात्र आंदोलन के इतिहास की सबसे बड़ी जीत करार दिया। इस सफलता के पीछे युवाओं का अभूतपूर्व त्याग और लंबा संघर्ष रहा:

  • 47 दिन: भ्रष्टाचार विरोधी अभियान (2 जुलाई से)
  • 44 दिन: चरणबद्ध जनांदोलन (5 जुलाई से)
  • 24 दिन: अहिंसक सत्याग्रह (25 जुलाई से)
  • 16 दिन: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (2 अगस्त से)

देवेंद्र नाथ महतो के साथ कई अभ्यर्थियों ने 16 दिनों तक कठोर भूख हड़ताल पर रहकर आंदोलन को निर्णायक मोड़ दिया। छात्रों ने संदेश दिया कि यदि युवा एकजुट होकर लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण मार्ग पर चलें, तो न्याय की जीत निश्चित होती है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...