Home झारखण्ड बाघमारा कॉलेज में ₹73 लाख से बनेगा नया भवन; विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया शिलान्यास
झारखण्डराज्य

बाघमारा कॉलेज में ₹73 लाख से बनेगा नया भवन; विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया शिलान्यास

Share
baghmara-college-new-building-foundation-stone-dhanbad
Share

धनबाद/बाघमारा : बाघमारा कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और बुनियादी ढांचे की कमी को दूर करने के लिए 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए भवन की आधारशिला रखी गई। भवन प्रमंडल विभाग द्वारा डीएमएफटी फंड से बनने वाले इस प्रोजेक्ट का विधिवत शिलान्यास विधायक शत्रुघ महतो, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजन कुमार ने पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक, कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

7,000 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, B.Ed. कोर्स का भी रास्ता साफ

शिलान्यास के बाद विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि कॉलेज में लगभग सात हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन पर्याप्त कमरे न होने से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था। सांसद और उनके साझा प्रयासों से इस नए भवन की स्वीकृति मिली है।

प्राचार्य डॉ. रंजन कुमार ने बताया कि पुराना भवन जर्जर होने के कारण नए ढांचे की सख्त जरूरत थी। नए भवन के निर्माण से न केवल छात्रों को बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि कॉलेज प्रशासन की भविष्य में B.Ed. जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना को भी गति मिलेगी।

बिजली निर्भरता घटाने के लिए सोलर प्लांट की पहल

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रशासन ने परिसर में सोलर प्लांट स्थापित करने की मांग विधायक के समक्ष रखी। प्राचार्य के अनुसार, सोलर प्लांट के संबंध में विश्वविद्यालय और संबंधित विभाग को पहले भी पत्र भेजा जा चुका है। विधायक शत्रुघ्न महतो ने आश्वासन दिया कि योजना कहां रुकी हुई है, इसकी जानकारी लेकर वह जल्द से जल्द इसे पूरा कराने की पहल करेंगे, ताकि कॉलेज की झारखंड स्टेट बिजली पर निर्भरता कम हो सके।

मुख्य बिंदु:

  • लागत एवं फंड: भवन प्रमंडल विभाग द्वारा डीएमएफटी (DMFT) फंड से ₹73 लाख की लागत से भवन का निर्माण कराया जाएगा।
  • छात्रों को राहत: करीब 7,000 विद्यार्थियों के लिए कमरों की कमी दूर होगी और भविष्य में B.Ed. जैसे नए कोर्स शुरू करने का रास्ता साफ होगा।
  • सोलर प्लांट की मांग: कॉलेज प्रबंधन ने परिसर में सोलर प्लांट लगाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर विधायक ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...