धनबाद: पुलिस लाइन के समीप बुधवार शाम हुए एक सड़क हादसे में रंजीत मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर तड़प रहे घायल को देखकर धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और घायल को स्वयं एसएनएमसीएच (SNMMCH) अस्पताल पहुंचाया।
आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें
जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिसमें रंजीत मिश्रा को गंभीर चोटें आईं। हादसे के वक्त मेयर संजीव सिंह अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए डॉक्टर के पास जा रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त युवक पर नजर पड़ते ही उन्होंने बिना कोई समय गंवाए गाड़ी रुकवाई और सहयोगियों व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अपनी कार में बैठाकर अस्पताल ले गए।
चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए किया रेफर
अस्पताल पहुंचने पर मेयर ने खुद डॉक्टरों से रंजीत की स्थिति पर चर्चा की और तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू कराया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने शुरुआती जांच के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मेयर ने पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया और रंजीत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
स्थानीय लोगों ने की पहल की सराहना
घटनास्थल और अस्पताल में मौजूद लोगों ने मेयर संजीव सिंह की इस मानवीय पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में मेयर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए समय पर जो कदम उठाया, वह सराहनीय है।
इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करना हर नागरिक का पहला दायित्व है और सही समय पर मिला इलाज किसी की जान बचा सकता है।
- Dhanbad bike accident
- Dhanbad latest news
- Dhanbad News
- Dhanbad News Today
- Dhanbad Police Line accident
- dhanbad road accident
- Jharkhand News
- Mayor Sanjeev Singh
- Mayor Sanjeev Singh helps accident victim
- Ranjeet Mishra Dhanbad
- SNMMCH Dhanbad
- SNMMCH धनबाद
- धनबाद ताजा खबर
- धनबाद न्यूज़
- धनबाद पुलिस लाइन एक्सीडेंट
- धनबाद सड़क हादसा
- मेयर संजीव सिंह
- रंजीत मिश्रा
- संजीव सिंह धनबाद मेयर
Leave a comment