Home Breaking News Top News केंद्र ने बताया, गूगल ने प्लेस्टोर से हटाए 100 फर्जी इंस्टेंट लोन एप
Top News

केंद्र ने बताया, गूगल ने प्लेस्टोर से हटाए 100 फर्जी इंस्टेंट लोन एप

Share
Share

नई दिल्ली : इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि गूगल ने अभी तक देश में करीब सौ फर्जी इंस्टेंट लोन एप अपने प्लेस्टोर से हटा दिए हैं। ये एप कथित रूप से निजी डाटा एकत्रित करने और उसके दुरुपयोग, धोखाधड़ी, धमकी देने की गैरकानूनी गतिविधियों और कर्ज की जबरन वसूली के अन्य तरीके अपनाने में संलिप्त थे।

लोकसभा में एक सवाल के जवाब में मंत्रालय ने बताया कि जांच एजेंसियों से ऐसे एप की सूचना मिलने के बाद गूगल ने पहले ही दिसंबर, 2020 से 20 जनवरी, 2021 के बीच करीब सौ एप को प्लेस्टोर से हटा दिया। मंत्रालय को इन एप के बारे में लोगों से कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। गूगल ने बताया कि उसने बाकी एप के डेवलेपर्स से भी यह दिखाने के लिए कहा है कि वे भारत में लागू स्थानीय कानूनों और नियमों का पालन करते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...