Home Breaking News TMC सांसद के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है- केंद्र सरकार, राम मंदिर और पूर्व चीफ जस्टिस को लेकर की थी टिप्पणी
Breaking NewsTop News

TMC सांसद के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है- केंद्र सरकार, राम मंदिर और पूर्व चीफ जस्टिस को लेकर की थी टिप्पणी

Share
Share

नई दिल्ली  : सोमवार को संसद में राम मंदिर और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सरकार तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। यह जानकारी मंगलवार को संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दी।

जोशी ने कहा कि संसद में राम मंदिर पर कोर्ट के फैसले, तत्कालीन चीफ जस्टिस का नाम लेने समेत अन्य मुद्दों को उछालना गंभीर मामला है। इस मामले में हम उचित कदम उठाने का विचार कर रहे हैं। सरकार विशेषाधिकार नोटिस पर भी विचार कर रही है। हालांकि मोइत्रा की टिप्पणियों को संसदीय कार्यवाही से बाहर कर दिया गया है। केंद्र सरकार के एक अन्य वरिष्ठ मंत्री ने तृणमूल सांसद की टिप्पणियों को नियमों के खिलाफ बताया है।

उल्लेखनीय है महुआ मोइत्रा ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बिना नाम लिए पूर्व चीफ जस्टिस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट को लेकर एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...