Home उत्तर प्रदेश बुलंदशहर : सड़क किनारे पड़ा मिला महिला का गला कटा शव  
उत्तर प्रदेशजुर्म

बुलंदशहर : सड़क किनारे पड़ा मिला महिला का गला कटा शव  

Share
Share

बुलंदशहर। जिले के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार को गांव बगराई खुर्द जाने वाले मार्ग किनारे महिला का गला कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार महिला के शव की अभी शिनाख्‍त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के बाद ही इस बात की जानकारी हो पाएगी कि महिला की हत्‍या क्‍यों की गई है। शव की उम्र करीब 35 साल है। महिला के शव के पहचान की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। शव के गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार किए जाने के निशान हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट-सत्यवीर सिंह

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रांची पुलिस ने 3 कार्टुन जाली नोटों के साथ 2 को किया गिरफ्तार

राँची : पुलिस उप-महानिरीक्षक -सह-वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई...

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मोटरसाइकिल रैली का आयोजन

डिंडोरी (मध्य प्रदेश) । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा...