Home उत्तर प्रदेश हापुड़ : कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की निकाली अर्थी   
उत्तर प्रदेश

हापुड़ : कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की निकाली अर्थी   

Share
Share

हापुड़। जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को महंगाई के विरोध में केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मोटरसाइकिल को बैलगाड़ी में रखकर चलाया और गैस सिलेंडर की अर्थी निकाली। कांग्रेसियों का यह प्रदर्शन पूरे जिले में चला।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने एसडीएम सदर सत्य प्रकाश सिंह को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर गैस और पेट्रोल के दाम कम कराने की मांग की। कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जो पार्टी दो चार रूपये बढ़ने पर सड़कों पर आकर हंगामा कर रही थी। वह आज सैकड़ों रूपये बढ़ने पर भी मौन है। आखिर कब तक आम आदमी का शोषण होता रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

रिपोर्ट-अतुल त्यागी

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...

लखनऊ से निकली ब्रह्मोस मिसाइलें, पाकिस्तान के हर क्षेत्र पर नजर – राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का...

लखनऊ की ब्रह्मोस यूनिट से निकली पहली मिसाइल खेप, योगी और राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से बनी पहली मिसाइल...