Home Breaking News लालू यावद को फिर बड़ा झटका, दुमका कोषागार मामले में नहीं मिली जमानत
Breaking Newsझारखण्डराष्ट्रीय न्यूज

लालू यावद को फिर बड़ा झटका, दुमका कोषागार मामले में नहीं मिली जमानत

Share
Share

नई दिल्ली।  राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर झटका लगा है। हाईकोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में निचली अदालत ने लालू को सात साल की सजा सुनाई थी। खराब तबीयत और सजा की आधी अवधि पूरी कर लेने का दावा करते हुए लालू की तरफ से जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी। अदालत ने कहा कि अभी आधी सजा में 50 दिन कम हैं।

मामले में बहस के बाद अदालत ने कहा कि जेल में समय काटने का जो दावा लालू यादव की तरफ से किया गया, उसमें दो अभी दो महीने कम है। इसके बाद अदालत ने लालू यादव की जमानत अर्जी खारिज कर दी। बता दें कि चारा घोटाले के चार मामलों में लालू यादव को CBI कोर्ट से सजा मिली है। वहीं झारखंड हाई कोर्ट से इनमें से 3 मामलों में लालू  यादव को जमानत मिल चुकी है।

दुमका ही एक ऐसा मामला बचा है जिसमें जमानत मिलने के बाद लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर आ जाएंगे। शुक्रवार को जमानत याचिका खारिज होने के बाद लालू यादव अब दो महीने बाद जमानत के लिये याचिका दायर कर सकेंगे।

बता दें कि 12 फरवरी को इस मामले में पिछली सुनवाई हुई थी। उस दौरान फैसला नहीं आया था और अगली सुनवाई के लिए 19 फरवरी की तारीख तय की गई थी। लेकिन इस बार भी लालू को जमानत नहीं मिल पाई है। ऐसे में अब इस मामले में अगली सुनवाई दो महीने बाद होगी। बतातो चलें कि लालू फिलहाल दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। हालांकि इससे पहले लालू यादव रांची रिम्स में भर्ती थे, लेकिन तबियत खराब हो जाने के बाद उन्हें दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...

एसएसपी प्रभात कुमार की विशेष पहल से वर्षों से अटकी न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी

धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मई माह में 1250 लंबित कांडों का...