Home Breaking News Top News LAC पर विवादित जगहों से तैनाती हटाने को लेकर कल बातचीत करेगी भारत और चीन की सेना
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

LAC पर विवादित जगहों से तैनाती हटाने को लेकर कल बातचीत करेगी भारत और चीन की सेना

Share
Share

नई दिल्ली। LAC की विभिन्न विवादित जगहों से तैनाती हटाने को लेकर भारत और चीन के सैन्य प्रतिनिधि शनिवार यानी कल 10वें दौर की वार्ता करेंगे। इस दौरान कमांडर्स हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और 900 वर्ग किमी वाले डेपसांग मैदान जैसे टकराव वाली जगहों को लेकर बात करेंगे।

यह बातचीत सुबह 10 बजे चीनी पक्ष के मोल्डो में शुरू होगी। डेपसांग को पिछले साल मई में शुरू हुए गतिरोध का हिस्सा नहीं माना जा रहा था। लेकिन भारत ने सैन्य कमांडर की हालिया बैठकों में जोर दिया है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर सभी मुद्दों को हल किया जाना चाहिए।

“> जानकारी के अनुसार पहले गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स के मामले को हल करने की कोशिश की जाएगी क्योंकि डेपसांग का मसला सुलझाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है और इसमें समय भी लग सकता है।  इस बैठक में प्रतिनिधि पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी तट पर विस्थापन की स्थिति की भी जांच करेंगे। वैसे पैंगोंग झील के दोनों किनारों पर विस्थापन की प्रक्रिया 20 फरवरी तक पूरी होने की उम्मीद है। 10 फरवरी को चीन ने घोषणा की थी कि नई दिल्ली और बीजिंग पैंगोंग झील से हटने के लिए तैयार हो गए हैं।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...