Home Breaking News Top News मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, अब नर्मदापुरम के नाम से जाना जाएगा होशंगाबाद
Top Newsमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, अब नर्मदापुरम के नाम से जाना जाएगा होशंगाबाद

Share
Share

मध्य प्रदेश। राज्य में अब शहरों के नाम बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि होशंगाबाद जिले का नाम अब नर्मदापुरम होगा। शुक्रवार को नर्मदा जयंती के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की। नर्मदा नदी प्रदेश की जीवन रेखा है। पिछले कई सालों से होशंगाबाद का नाम बदलने की मांग चल रही थी। होशंगाबाद जिला मध्य प्रदेश का एक प्रमुख शहर है। सीएम की इस घोषणा के बाद बीजेपी नेताओं में खुशी की लहर है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जल्द ही केंद्र को होशंगाबाद का नाम बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम किए जाने की मांग की थी। दोनों बीजेपी नेताओं ने कहा था कि कब तक लुटेरे हुशंगशाह के नाम से होशंगाबाद को पहचाना जाए? जिस लुटेरे ने हमारे मठ-मंदिर तोड़े, भगवान भोले के मंदिर भोजपुर का शिखर तोड़ा उसके नाम से नगर का नाम मंजूर नहीं? मोक्ष दायिनी पुण्य सलिला मां नर्मदा जिनके दर्शन मात्र से पुण्य मिलता हो, जिनके आशीर्वाद से मध्य प्रदेश के खेत लहलहाते हों उनके नाम से नगर पहचाना जाना चाहिए। शिवराज सरकार ने पहले ही संभाग का नाम नर्मदापुरम संभाग रखा है। अब नगर का नाम भी नर्मदापुरम रखा जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन।

डिंडोरी (मध्य प्रदेश) । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर डिंडौरी में...

रंगपंचमी में बुंदेलखंड की पारंपरिक लोकप्रिय फाग गायन।

छतरपुर (मप्र)। बुंदेलखंड में फाग एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो होली पर्व...

जिला अस्पताल में लापरवाही का आरोप,नवजात की मौत।

डिंडौरी (मध्य प्रदेश) । मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिला अस्पताल से एक...