Home उत्तर प्रदेश 10 मार्च से गोरखपुर में शुरू हो रहा है दस्तक अभियान, घर-घर जाकर टीबी के मरीजों का होगा निःशुल्क इलाज
उत्तर प्रदेश

10 मार्च से गोरखपुर में शुरू हो रहा है दस्तक अभियान, घर-घर जाकर टीबी के मरीजों का होगा निःशुल्क इलाज

Share
Share

नई दिल्ली। गोरखपुर में साल 2025 तक टीबी मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए दस्तक अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के दौरान घर-घर टीबी मरीज ढूंढे जाएंगे। ये अभियान 10 मार्च को शुरू होगा और 24 मार्च तक चलेगा।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्र ने बताया कि अभियान के दौरान लक्षणों के आधार पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संभावित टीबी रोगियों का पता लगाएंगी और जहां भी संभावित रोगी मिलेंगे वहां स्टीकर लगाया जाएगा। ऐसे रोगियों की जानकारी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय को प्रेषित करेंगी। उनकी सूचना के आधार पर निर्धारित जांच करवा कर टीबी रोग की पुष्टि होने पर निःशुल्क इलाज करवाया जाएगा।

बता दें कि साल 2017 से ही दस्तक अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए बुखार के रोगियों को ढूंढना है। पहली बार इसमें टीबी भी जोड़ा गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सफिपुर CHC में बिना एक्सपायर हुए दवाएं जलाने का मामला, अधिकारियों ने जांच शुरू की

सफिपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ पर बिना एक्सपायर हुए कई...

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले: हिंदू-मुस्लिम नाम पर देश को बांटना आज का शौक

अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि...

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...