Home उत्तर प्रदेश 30 वर्षीय महिला का अपहरण कर ऑटो में तीन घंटे तक किया गैंगरेप
उत्तर प्रदेश

30 वर्षीय महिला का अपहरण कर ऑटो में तीन घंटे तक किया गैंगरेप

Share
Share

उत्तर प्रदेश। महिला सुरक्षा के दावों के बीच हापुड़ और गाजियाबाद के बीच एक चलते ऑटो में एक 30 वर्षीय महिला से गैंगरेप की घटना से हड़कंप मच गया।

दरिंदे रात में कई घंटों तक दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पीड़िता को लेकर दौड़ते रहे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता मदद के लिए हाईवे पर पुलिस के पास दौड़ती रही। अंधेरी और सर्द रात में अकेली पीड़िता घंटों तक अकेली दौड़ी।

दिल्ली-लखनऊ हाईवे जैसे व्यस्ततम हाईवे पर गाजियाबाद से लेकर हापुड़ तक पुलिस गश्त के दावों की पोल खुलकर सामने आ गई है। नोएडा से डयूटी के बाद लौट रही एक महिला का ऑटो में अपहरण कर लिया गया।

तीन युवक अपहरण कर गाजियाबाद के थाना मसूरी तक लेकर आ गए। इसके बाद उन तीनों ने बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद आरोपी पीड़िता को हाईवे के पास गांव गालंद के बाहर छोड़ गए।

सर्द और अंधेरी रात में अकेली युवती कई किलोमीटर तक हाईवे पर दौड़ती रही, जो पैदल ही मसूरी थाने तक पहुंच गई। लेकिन पुलिस ने वहां पर उसकी कोई सुनवाई नहीं की। घटना को लेकर पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उसके बाद मामला हापुड़ जिले का बताकर उसे टरका दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...

लखनऊ से निकली ब्रह्मोस मिसाइलें, पाकिस्तान के हर क्षेत्र पर नजर – राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का...

लखनऊ की ब्रह्मोस यूनिट से निकली पहली मिसाइल खेप, योगी और राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से बनी पहली मिसाइल...