Home बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70वां जन्मदिन आज, बधाई देने वालों को लगा तांता
बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70वां जन्मदिन आज, बधाई देने वालों को लगा तांता

Share
Share

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें बाधाई देने वालों का तांता लगा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड ‘विकास दिवस’ के रूप में मना रही है। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में 70 पौंड का केक काटा जाएगा। नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा पटना की सडकों पर कई बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री को नीतीश कुमार को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं भी खूब दी जा रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश को उनके जन्मदिन की बधाई दी। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में बिहार में राजग सरकार राज्य के विकास के लिए कई उपाय कर रही है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

इसके अलावा बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। तेजस्वी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ, सुखी और दीघार्यु जीवन की कामना करता हूं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धान अधिप्राप्ति में घोर लापरवाही : तीन पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश।

भौतिक सत्यापन में तीन पैक्स गोदाम मिले थे खाली। संबंधित प्रखंड सहकारिता...

‘सेवा पर्व’ के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

मोतिहारी । ‘सेवा पर्व’ के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान...

मोदी ने पूर्णिया को दी 40,000 करोड़ की सौगात: उत्तर बिहार में विकास की नई रफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्णिया (बिहार) में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की...