Home Breaking News कांग्रेस ने केंद्र को घेरते हुए कहा-असम में बाढ़ में डूबते लाखों लोगों…क्या कर रही भाजपा
Breaking NewsTop Newsअसम

कांग्रेस ने केंद्र को घेरते हुए कहा-असम में बाढ़ में डूबते लाखों लोगों…क्या कर रही भाजपा

Share
Share

DESK. असम इस वक्त भयंकर बाढ़ की चपेट में है और असम के 32 जिलों के 55 लाख लोग प्रभावित हैं. बाढ़ से परेशान लोगों की पीड़ा बयां करते हुए कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने केंद्र और असम की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि असम बाढ़ की चपेट में है और भाजपा के लोग राजनीति में व्यस्त हैं. उन्होंने इसके लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी निशाना साधा है.

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दरअसल, महाराष्ट्र में हो रही राजनीतिक उठापटक का केंद्र असम का गुवाहाटी बन गया है. शिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी के होटल में ठहरे हुए हैं. विपक्ष इसे भाजपा की साजिश बता रहा है. इसी कड़ी में गौरव गोगोई ने एक बार फिर से भाजपा और केंद्र तथा प्रदेश सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है. गौरव गोगोई ने कहा कि गौरव गोगोई ने कहा कि हमें जब केंद्र सरकार से मानवीय मदद की ज़रूरत थी तब उनमें सिर्फ सत्ता की भूख और लालच दिखाई दी.

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

असम के मुख्यमंत्री कहते हैं कि बाहर से जब लोग आएंगे, होटल में रुकेंगे तो राजस्व बढ़ेगा जिससे हम बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि क्या उनके इतने बुरे दिन आ गए हैं कि वह होटलों के भाड़े से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करेगी? क्या आपने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से राहत राशि की मांग की? अगर राज्य की अर्थव्यवस्था इतनी खराब है तो क्या आपने उनसे मदद मांगी?

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यधारा के चैनल जो गुवाहाटी में राजनीतिक समाचारों को कवर कर रहे हैं, कृपया सिलचर और करीमगंज में लोगों की हताशा को कवर करें. उनके पास पानी नहीं है, लोग मर रहे हैं और शमशान पानी से भर रहे हैं. मुझे कई फोन आ रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा मदद करने की कोशिश कर रहे हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

असम चुनाव 2026: NDA सीट शेयरिंग ‘Done Deal’—हिमंता सरमा का दावा

असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम विधानसभा चुनाव...

अमित शाह का बड़ा दावा: “घुसपैठियों को सिर्फ वोटर लिस्ट से नहीं, 5 साल में देश से भी बाहर करेंगे”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में कहा कि अवैध घुसपैठियों...

“असम को कर्ज के जाल में धकेला” – प्रियंका गांधी ने BJP सरकार पर 20 आरोप लगाए

प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम की BJP सरकार के खिलाफ ‘लोगों का...