Home Breaking News #बहराइच_ बलहा नामांकन के दौरान हंगामा. हुई पत्थरबाजी सिपाही के सर में आई छोटे, पुलिस ने किया लाठीचार्ज।#
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

#बहराइच_ बलहा नामांकन के दौरान हंगामा. हुई पत्थरबाजी सिपाही के सर में आई छोटे, पुलिस ने किया लाठीचार्ज।#

Share
Share

उत्तर प्रदेश बहराइच।

बहराइच के बलहा ब्लॉक प्रमुख की के चुनाव के दौरान आज समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के नेता आमने-सामने आ गए. जिसमें दोनों में जमकर झड़प हुई और हंगामा हुआ सपा के बलहा पूर्व विधायक रहे शब्बीर अहमद बाल्मीकि को भी लाठीचार्ज में चोट आई है. उन्होंने बताया है कि लगातार सुबह से उन्हें इंतजार कराया जा रहा था. उनके पहले पहुंचने के बावजूद भी भाजपा वालों को पहले नामांकन कराया जा रहा था. उसके बावजूद भी भाई इंतजार कर रहे थे. लेकिन जब वह नामांकन कराने अंदर पहुंचते हैं तो दोनों में आपसी कहासुनी को लेकर झड़प हो जाती है. जिसके बाद वहां जमके हंगामा होता है. शब्बीर अहमद पूर्व सपा विधायक ने कहा कि विपक्ष द्वारा पत्थर से हमला किया गया. जिसमें एक सिपाही भी घायल हुआ है. तो वही इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम नानपारा ने बताया कि या हंगामा दोनों प्रत्याशियों के एक साथ अंदर पहुंच जाने की वजह से हुआ. उन्होंने बताया कि इस हंगामे में एक सिपाही के सिर में चोट आई है. जिस संबंध में स्थानीय थाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. साथ ही दोनों प्रत्याशियों का भी नामांकन पर्चा दाखिल करवा दिया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

रिपोर्ट: रफ़ीक उल्ला खान बहराइच

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के हम सबके लिए प्रेरणा : हीरो राजन कुमार

मुंगेर (बिहार) : बफ्टा शादीपुर मुंगेर स्थित फिल्म स्टूडियो में भारतीय सिनेमा...

चोरी की घटना मामले में ज्वेलरी दुकान संचालक सहित 4 गिरफ्तार।

रांची : विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरिया टोली में एक बंद घर...

आवारा कुत्तों के काटने से 5 वर्षीय मासूम की मौत।

धनबाद : गोनूडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत भोला नाथ बसेरिया 4 नंबर यादव...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...