Home Breaking News मुंबई: इमारत में तबाही वाली आग ,फसे लोगो रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…
Breaking NewsTop Newsमुंबईराज्य

मुंबई: इमारत में तबाही वाली आग ,फसे लोगो रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

Share
Share

DESK : उत्तरी मुंबई की एक रिहायशी इमारत में शनिवार रात आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से 11 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारी के मुताबिक, दमकल नियंत्रण कक्ष को रात करीब 12.25 बजे फोन पर बोरीवली उपनगर स्थित ‘धीरज सवेरा’ इमारत में आग लगने की सूचना मिली।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की 14वीं मंजिल पर स्थित दो फ्लैट में लगी थी और घबराए लोगों ने बचने के लिए 15वीं मंजिल पर जाकर शरण ली थी। अधिकारी के अनुसार, दमकल की सात गाड़ियां, आठ जंबो टैंकर, एम्बुलेंस और अन्य सहायता मौके पर भेजी गई है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने कहा, ‘‘तीन महिलाओं और आठ अन्य लोगों (आग से प्रभावित फ्लैटों के निवासियों) को इमारत से सुरक्षित बचा लिया गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।” अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है।

https://www.youtube.com/watch?v=Ji45U7ZGfNY

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित।

डिंडोरी ( मध्यप्रदेश ) : डिंडौरी जिले के अमरपुर में उस वक्त...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के छात्रों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

धनबाद (झारखंड) : ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के विद्यार्थियों ने CBSE 12वीं...