Home Breaking News यूपी के साढ़े पांच लाख गरीबों का अपने घर का सपना पूरा सीएम योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को चाबी बांटी
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के साढ़े पांच लाख गरीबों का अपने घर का सपना पूरा सीएम योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को चाबी बांटी

Share
Share

उत्तर प्रदेश के साढ़े पांच लाख गरीबों का अपनी छत का सपना पूरा हो रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के इन लाभार्थियों के गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास से वर्चुअल कार्यक्रम में जुड़े हैं और लाभार्थियों को घर की चाबी वितरित कर रहे हैं। दोनों योजनाओं के इन 5.51 लाख आवासों की कुल लागत 6637.72 करोड़ रुपये है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

[tie_tags]

इस दौरान सीएम योगी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने लाभार्थियों को घर बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।सीएम योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों से संवाद के दौरान कहा कि जब अच्छी सरकार आती है तो सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिलता है। नरेंद्र मोदी के पहले भी कई प्रधानमंत्री बने लेकिन तब गरीबों को मुफ्त आवास की सुविधा नहीं मिलती थी। तमाम घरों में शौचालय की व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण तमाम तरीके की बीमारियां होती थी। लेकिन, आज इन योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।

[ads2]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 1 मई से शुरू होगी ‘स्व-गणना’ की सुविधा।

धनबाद । जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना)...

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर का शानदार प्रदर्शन, तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

धनबाद : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा परिणाम...

राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग।

धनबाद । राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित रामजी गोप उर्फ धर्मा को आपदा...

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में नई कंपनी की शुरुआत।

श्री हरि इंटरप्राइजेज में मिलेगा हेल्थ फ्रेंडली प्रोडक्ट। लखीमपुर खीरी : उत्तर...