Home Breaking News सीएम का निर्देश : महिला नहीं कर सकती पुरुष का मसाज, गोवा…
Breaking NewsTop Newsराज्यराष्ट्रीय न्यूज

सीएम का निर्देश : महिला नहीं कर सकती पुरुष का मसाज, गोवा…

Share
Share

DESK. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी के पास एक सैलून में कुछ पर्यटकों पर कथित हमले की घटना के मद्देनजर पुलिस को राज्य में चल रहे सभी अवैध मसाज पार्लर के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सावंत ने राजधानी पणजी के पास स्थित कलंगुटे तट का दौरा किया। वह कलंगुटे पुलिस थाने पहुंचे और कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने गोवा पुलिस को राज्य में चल रहे अवैध मसाज पार्लर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है।”

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने कहा कि यदि अब कोई अवैध पार्लर मिलेगा तो इसके लिए उन पुलिस निरीक्षकों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा, जिनके अधिकार क्षेत्र में वह पार्लर संचालित हो रहा होगा। सावंत ने कहा, ‘‘जो अधिकारी इस प्रकार के अवैध प्रतिष्ठानों को बंद कराने में नाकाम रहेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुलिसकर्मी जल्द ही समुद्री तटों के पास सादे कपड़े पहनकर गश्त शुरू करेंगे।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उल्लेखनीय है कि गोवा पुलिस ने पिछले महीने मापुसा कस्बे में एक सैलून में कार्यरत तीन पुरुषों और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया था। उन पर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के कोल्हापुर से आए पर्यटकों पर कथित तौर पर हमला करने और उनके साथ लूटपाट करने का आरोप है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पहले बताया था कि गिरफ्तार महिलाओं ने कथित तौर पर धमकी दी थी कि वे इन पर्यटकों की निर्वस्त्र तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगी। ये महिलाएं मूल रूप से नेपाल की रहने वाली.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सहकारिता विभाग की समीक्षा संपन्न, पारदर्शी उर्वरक वितरण और ऋण वसूली में तेजी का आदेश

कानपुर देहात: सहकारिता बैठक में बोले चेयरमैन एसडी परिहार—'अंतिम किसान तक पहुंचे...

News 7 Hindi Live on Aaryaa Digital OTT | आर्या डिजिटल ऐप

आर्या डिजिटल ओटीटी पर न्यूज 7 हिंदी की लाइव स्ट्रीमिंग हुई शुरू।...

JPSC-JSSC आंदोलन : CBI जांच की मांग पर राज्यव्यापी ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ शुरू

JPSC-JSSC भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने गुरुजी की...

छाताबाद भू-धंसान: बीसीसीएल, जेआरडीए और प्रभावितों के बीच समझौता, जानें मुख्य बिंदु

धनबाद छाताबाद भू-धंसान: मंत्री हफीजुल हसन की पहल पर BCCL व ग्रामीणों...