Home Breaking News आधी रात दिल्ली पहुंचे महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे : शिवसेना सांसदों के बगावत पर होगी चर्चा…
Breaking NewsTop Newsमहाराष्ट्रराज्य

आधी रात दिल्ली पहुंचे महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे : शिवसेना सांसदों के बगावत पर होगी चर्चा…

Share
Share

DESK : शिवसेना संसदीय दल में आसन्न विभाजन के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में है जहां वह उद्धव ठाकरे गुट की ओर से 16 विधायकों के खिलाफ दायर की गई अयोग्यता संबंधी याचिका पर कानूनी रणनीति पर विचार करेंगे।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वह रात में मुंबई से विमान के जरिए इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचे। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनके एक दिवसीय दौरे का कोई कारण नहीं बताया है। शिवसेना के ये 16 विधायक शिंदे गुट में शामिल हैं जिन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग करते हुए ठाकरे गुट ने याचिका दायर की है। इस याचिका पर बुधवार को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होनी है। शिंदे यहां पार्टी के अपने खेमे में आए सांसदों से भी मुलाकात कर सकते हैं।[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे एक दिन पहले उन्हें ‘‘राष्ट्रीय कार्यकारिणी” की बैठक में ‘‘प्रमुख नेता” चुना गया था। शिवसेना के, शिंदे गुट में आए सांसदों से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा,‘‘मैं यकीनन सांसदों से मुलकात करूंगा। 14 ही क्यों लोकसभा में हमारे 18 सदस्य हैं।” दिल्ली की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा वह उद्धव ठाकरे गुट की ओर से 16 विधायकों के खिलाफ दायर की गई अयोग्यता संबंधी याचिका पर कानूनी टीम के साथ विचार विमर्श करने के लिए आए हैं।

[ads3]

शिंदे अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण के मुद्दे पर भी कानूनी टीम से विचार विमर्श करेंगे। इस मामले पर भी उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होनी है। शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ महाराष्ट्र सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।” माना जा रहा है कि शिवसेना का यह गुट लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला से मंगलवार को मुलाकात कर उन्हें निचले सदन में अलग दल के तौर पर मान्यता देने का अनुरोध कर सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोकथाम को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में निजी स्कूलों की मनमानी अब...

डिस्ट्रिक लैंड सेल में जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा मामलों की सुनवाई शुरू।

धनबाद । झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) द्वारा 18.09.2025...

धनबाद जिला अंतर्गत शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक नव नामांकन हेतु तकनीकी दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न।

धनबाद । ​उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार, धनबाद जिला...