Home Breaking News Top News केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूरी दुनिया को है भारत के डॉक्टरों पर भरोसा
Top Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय न्यूज

केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूरी दुनिया को है भारत के डॉक्टरों पर भरोसा

Share
Share

लखनऊ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केजीएमयू के 16वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि आज डॉक्टर देश-दुनिया के हर कोने में छाए हुए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा व्यवसायिक न होकर सेवा भाव की शिक्षा है इसलिए मानवता की सेवा के लिए कदम से कदम मिलाकर चलना अनिवार्य है।

राष्ट्रपति ने कहा कि केजीएमयू जार्जियन परिवार का एक पोर्टल बनाकर इलाज की नई तकनीक को साझा करें। उन्होंने कहा दुनिया भर से लोग इलाज कराने के लिए भारत आ रहे हैं। अमेरिका में हर सातवां डॉक्टर भारतीय है। पूरी दुनिया आज भारत के डॉक्टरों पर भरोसा कर रही है।

उन्होंने कहा कि नई और पुरानी पीढ़ी के डॉक्टर आपस में मिलकार मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएं।  वहीं, समारोह को संबोदित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि राजधानी लखनऊ में मौजूद एसजीपीजीआई, लोहिया समेत अन्य सभी चिकित्सा संस्थान मिलकर सामूहिक कैंप का आयोजन करें।

बता दें कि समारोह में 44 छात्र-छात्राओं को मेडल और दो संकाय संदस्यों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जलपरी शो को लेकर युवतियों ने ठेकेदार पर पैसे न देने का आरोप लगाया,FIR दर्ज।

अलीगढ़ । नुमाइश (प्रदर्शनी) में चल रहे जलपरी शो में हिस्सा लेने...

पति-पत्नी के आपसी विवाद में दोनों ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या।

अलीगढ़ । अकराबाद थाना इलाके के गांव धौरी में पति-पत्नी ने फांसी...

₹2.50 करोड़ के करीब 5 क्विंटल गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 6 फरार।

अलीगढ़ की थाना इगलास पुलिस ने गांजा तस्कर के एक गिरोह का...

LIC कर्मचारियों की हड़ताल,सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।

जमकर की नारेबाजी,दमनकारी श्रम संहिताओं के खिलाफ प्रदर्शन। कानपुर देहात । कानपुर...