Home Breaking News Top News जींद में बुलाई गई थी महापंचायत, राकेश टिकैत के पहुंचते ही धड़ाम से गिरा मंच… वीडियो वायरल
Top Newsहरियाणा

जींद में बुलाई गई थी महापंचायत, राकेश टिकैत के पहुंचते ही धड़ाम से गिरा मंच… वीडियो वायरल

Share
Share

 

नई दिल्ली। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 70 दिनों से जारी है। इस बीच हरियाणा के जींद में आयोजित किसान ‘महापंचायत’ के दौरान मंच टूट गया। मंच टूटने की घटना जब हुई उस वक्त मंच पर भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के नेता राकेश टिकैत और अन्य मौजूद थे।

जींद के कंडेला गांव में महापंचायत आयोजित हुई।इसमें कई खाप नेताओं ने भाग लिया। इसका आयोजन टेकराम कंडेला की अगुवाई में सर्व जातीय कंडेला खाप ने किया था।टिकैत उत्तर प्रदेश और दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राकेश टिकैत ने किसानों का समर्थन जुटाने के लिए जींद में महापंचायत में भाग लिया।

किसानों ने गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई. इसमें करीब 400 जवान घायल हो गए। इस घटना के बाद गाजीपुर में चल रहे आंदोलन के खत्म होने की आशंका मंडराने लगी थी। हालांकि टिकैत की भावुक अपील ने किसान आंदोलन में नई जान फूंक दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मेगा जॉब फेयर-2026 में 3200 युवाओं को नौकरी के लिए किया शार्टलिस्ट।

गुरुग्राम। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके वर्ल्ड कॉलेज...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

‘मोदी जी जवाबदेह हो’: राहुल ने हरियाणा फैक्ट्री विजिट से खोला टेक्सटाइल संकट का राज

राहुल गांधी ने हरियाणा की गारमेंट फैक्ट्री विजिट कर 50% अमेरिकी टैरिफ...