Home Breaking News Top News बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, अवैध बाउंड्रीवाल को किया ध्वस्त
Top Newsउत्तर प्रदेश

बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, अवैध बाउंड्रीवाल को किया ध्वस्त

Share
Share
ज्ञानपुर। बाहुबली विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। नवधन गांव में ज्ञानपुर विधायक द्वारा बनवाए गए बाउंड्रीवाल को अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र व एसडीएम की मौजूदगी में शुक्रवार को जेसीबी लगाकर ढहा दिया गया। करीब दो बीघा सात विस्वा जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराकर इसे ग्राम सभा को सौंप दिया गया। जमीन पर पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा बेदखली का आदेश जारी हुआ था।
 एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में आज यानी शुक्रवार दोपहर बाद प्रशासनिक अधिकारी अवैध कब्जा हटवाने पहुंचे तो स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसडीएम ज्ञानपुर चंद्रशेखर और सीओ भूषण वर्मा भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब ढाई घंटे चला कार्रवाई के दौरान 2 बीघा सात बिस्वा में बने बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया गया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सहकारिता विभाग की समीक्षा संपन्न, पारदर्शी उर्वरक वितरण और ऋण वसूली में तेजी का आदेश

कानपुर देहात: सहकारिता बैठक में बोले चेयरमैन एसडी परिहार—'अंतिम किसान तक पहुंचे...