Home Breaking News Top News बैंक मोड़ फ्लाईओवर मरम्मत : 6 जून तक पूरा हो जाएगा प्रथम चरण का काम
Top News

बैंक मोड़ फ्लाईओवर मरम्मत : 6 जून तक पूरा हो जाएगा प्रथम चरण का काम

Share
Share

फ्लाईओवर के 70 मीटर लंबाई में पुराना बिटुमेन, कंक्रीट व एक्सपेंशन जॉइंट हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी

धनबाद (झारखंड ) : बैंक मोड़ फ्लाईओवर की दूसरी लेन में मरम्मत काम शुरू हो गया है। प्रथम चरण में 70 मीटर लंबाई में 6 जून तक काम पूरा हो जाएगा।
पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद एवं ठेकेदार संजय गोटीवाले ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार दूसरी लेन में भी दिन-रात युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य जारी है।
दूसरी लेन के 70 मीटर लंबाई में पुराना बिटुमेन, कंक्रीट, एक्सपेंशन जॉइंट हटाना और स्लैब का सफाई कार्य जारी है, जो सोमवार शाम तक पूरा हो जाएगा। प्रथम चरण में 6 स्पैन और 6 एक्सपेंशन जॉइंट की मरम्मत की जाएगी। इसके बाद कंक्रीटीकरण, उसका क्योरिंग (पानी पटाने का कार्य) जारी रहेगा।


वहीं संभावना है कि 9 जून को फ्लाईओवर की प्रथम लेन यातायात के लिए खोल दी जाएगी। इसी दिन दूसरी लेन में द्वितीय चरण का काम शुरू होगा। द्वितीय चरण में 12 स्पैन एवं 13 एक्सपेंशन जॉइंट की मरम्मत की जाएगी। 18 जून तक कंक्रीटीकरण का काम पूरा करने का लक्ष्य है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ई20 एक साफ़ और हाई-परफ़ॉर्मेंस वाला ईंधन है : विशेषज्ञ

ई20 एक साफ़ और हाई-परफ़ॉर्मेंस वाला ईंधन है, पुराने वाहनों पर कड़े...

पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट को लेकर एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...