Home Breaking News Top News मुलायम सिंह यादव ने लगवाया कोरोना का टीका, बेटे अखिलेश ने किया था विरोध  
Top Newsउत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव ने लगवाया कोरोना का टीका, बेटे अखिलेश ने किया था विरोध  

Share
Share

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को लखनऊ में कोरोना टीके की पहली डोज ली। 81 साल के मुलायम सिंह यादव ने मेदांता हॉस्पिटल में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वैक्सीन लगवाते हुए मुलायम सिंह यादव की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

ऐस में अब दिलचस्प बात यह है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन का विरोध करते हुए कहा था कि वह वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा था कि मैं कोरोना का टीका नहीं लगवाऊंगा। क्योंकि यह टीका बेजेपी का है, मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकता। उनके इस बयान को राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चिकित्सकों व वैज्ञानिकों का अपमान बताते हुए अखिलेश से माफी मांगने की मांग की थी।

“> मुलायम के टीकाकरण कराने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने वैक्सीन लगवाकर एक अच्छा संदेश दिया है। स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आशा करता हूं कि सपा के कार्यकर्ता एवं उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपनी पार्टी के संस्थापक से प्रेरणा लेंगे।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read

Related Articles

बलियापुर के स्कूल में MDM बनाते समय गैस सिलेंडर में भड़की आग

बलियापुर (धनबाद): हरिबोल थान प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में लगी आग।...

हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग में मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली | Hazaribagh Encounter News

हजारीबाग के बड़कागांव में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़।...