Home Breaking News Top News सागर धनखड़ हत्याकांड : पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Top Newsजुर्मराष्ट्रीय न्यूज

सागर धनखड़ हत्याकांड : पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share
Share

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर राणा हत्याकांड में फरार चल रहे पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 18 दिन बाद सुशील कुमार और उसके साथी अजय को दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

बता दें कि दोनों आरोपी चार मई की देर रात हुई घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने पहलवान सुशील पर एक लाख और अजय पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी के बाद पहलवान सुशील के चेहरे पर जरा भी खौफ नजर नहीं आया।

4 मई को हुई थी घटना
दिल्ली पुलिस को 4 मई को रात करीब 12 बजे छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के बीच झगड़े की खबर मिली थी। झगड़े में घायल होने वाले पहलवान सागर को बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद हालत बिगड़ती देख उसे ट्रॉमा सेंटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार छत्रसाल स्टेडियम के पार्किंग एरिया में सुशील कुमार, अजय, प्रिंस, सोनू, सागर, अमित और अन्य के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ था। मृतक सागर ने 97-किलोग्राम ग्रीको-रोमन श्रेणी में प्रतिस्पर्धा की थी और वह एक पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन और वरिष्ठ राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट को लेकर एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...