Home Breaking News Top News कैंट के आउट हाउस में लगी भीषण आग, सेना ने शुरू की मदद
Top Newsउत्तराखंड

कैंट के आउट हाउस में लगी भीषण आग, सेना ने शुरू की मदद

Share
Share

उत्तराखण्ड। नैनीताल-भवाली मोटर मार्ग स्थित कैलाखान के समीप छावनी परिषद के आउटहाउस में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से यहां 6 परिवारों के लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

आउटहाउस के भीतर सिलेंडर होने से यहां काफी हड़कंप का भी माहौल रहा।  भवाली मोटर मार्ग स्थित कैलाखान में छावनी परिषद नैनीताल के काफी पुराने आउटहाउस हैं। यहां निवासी रितू सोनकर के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई।

इस बीच कुछ ही समय में आग ने विशाल रूप ले लिया। पुरानी लकड़ियों से बने भवन में आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। इस दौरान यहां रहने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों ने किसी तरह बमुश्किल जान बचाई। इस बीच आग ने आसपास के अन्य लोगों के घरों को भी चपेट में ले लिया।

यहां रितु सोनकर के अलावा संजू सोनकर, बंटी सोनकर, सुमित सोनकर, रिंकू सोनकर तथा अजय पाल का घर जलकर राख हो गया। इस दौरान पूरे आउटहाउस में 6 परिवारों के 10 से अधिक सिलेंडर घरों के भीतर होने से यहां हड़कंप का माहौल रहा।

हालांकि अफरा-तफरी के बीच किसी तरह 7 सिलेंडर बाहर निकाल लिए गए। लेकिन शेष अन्य सिलेंडर बाहर नहीं निकाले जाने से भय का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने क्षेत्रवासियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...