Home Breaking News Top News कोरोना के बाद अब राजस्थान में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, जलमहल की पाल पर मरे हुए मिले 8 कौवे
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

कोरोना के बाद अब राजस्थान में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, जलमहल की पाल पर मरे हुए मिले 8 कौवे

Share
Share

राजस्थान के कई जिलो से लगातार बर्ड फ्लू फैल रहा है। झालावाड़ के बाद अब जयपूर में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी हैं। रविवार को जयपूर आमेर रोड पर स्थित जल महल की पाल पर 8 कौवों की मौत हुई। जानकारी के बाद रक्षा संस्थान की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। फीलहाल मृत कौवों के लिए सैंपल लेने का काम जारी हैं। यहां कौओ के मरने की ख़बर आने के बाद पक्षी विशेषज्ञ द्वारा जयपुर में भी बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही हैं।

बर्ड फ्लू के जयपुर में दस्तक होने से विभाग के अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। एनजीओ कर्मियों और पशुपालन कर्मचारियों ने पीपीई किट पहनकर मृत कौओं को अपने कब्जे में लिया है।

बता दें कि जलमहल झील पर इन दिनों काफी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। ऐसे में बर्ड फ्लू की दस्तक से प्रवासी पक्षियों पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। अब तक झालावाड़ में 100, कोटा में 47, बारां में 72, पाली में 19 और जयपुर के जलमहल पर 10 कौओं समोत प्रदेश भर में कुल 245 कौओं की मौत हो चुकी है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...