Home Breaking News Top News आगरा : एक सिक्योरिटी में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, पकड़ी गईं विदेशी युवतियां और एजेंट
Top Newsउत्तर प्रदेश

आगरा : एक सिक्योरिटी में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, पकड़ी गईं विदेशी युवतियां और एजेंट

Share
Share

आगरा । ताजमहल के पास शिल्पग्राम मार्ग पर हाई सिक्योरिटी जोन में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। सीओ सदर के नेतृत्व में ताजगंज पुलिस ने गुरुवार को शुभ रिसोर्ट होटल में छापा मारा। मौके से चर्चित एजेंट भीमा समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पकड़ी गई युवतियों में दो विदेशी हैं। उज्बेकिस्तान की हैं। भीमा उन्हें कांट्रेक्ट पर लेकर आया था।

शिल्पग्राम से लेकर ताजमहल के पूर्वी गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा रहता है। दर्जनों की संख्या में पुलिस कर्मी सड़क पर चौबीस घंटे ड्यूटी करते हैं। सीओ ताज सुरक्षा का कार्यालय भी शिल्पग्राम में है। यह इलाका हाई सिक्योरिटी जोन में आता है।

पुलिस दावा करती है कि उसकी मर्जी के बिना यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इसी जोन में स्थित होटल शुभ रिसोर्ट में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। धांधूपुरा निवासी चर्चित युवतियों का एजेंट भीमा देशी-विदेशी युवतियों को ठेके पर लेकर आता था। यहां रुकवाता था। उसके बाद यहां ग्राहक भेजे जाते थे।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सीओ सदर राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम होटल पर पहुंची थी। उज्बेकिस्तान की दो युवतियों सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

आरोपियों में धांधूपुरा निवासी सुरेंद्र उर्फ भीमा भी शामिल है। विदेशी युवतियों को देह व्यापार के लिए उसने ठेके पर बुलाया था। इनकी फोटो व्हाट्सएप पर ग्राहकों को भेजी जाती हैं। पसंद करने के बाद ग्राहक को युवती के पास भेजा जाता है। भीमा वर्षों से यह काम कर रहा है। होटल से पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...

पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट को लेकर एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल...