Home Breaking News Top News बर्ड फ्लूः यूपी सहित ये राज्य अलर्ट, कानपुर का चिड़ियाघर भी हुआ सील
Top Newsउत्तर प्रदेशदिल्लीराष्ट्रीय न्यूजहिमाचल प्रदेश

बर्ड फ्लूः यूपी सहित ये राज्य अलर्ट, कानपुर का चिड़ियाघर भी हुआ सील

Share
Share

नई दिल्ली। कोरोना के कहर से देश पहले ही जूझ रहा था, इस बीच बर्ड फ्लू जैसी एक और मुसीबत ने देश के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी बर्ड फ्लू के लक्षण सामने आने लगे। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, केरल और उत्तर प्रदेश ये वो सात राज्य हैं, जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों में पक्षियों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।

कानपुर चिड़ियाघर सील

बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने के बाद कानपुर चिड़ियाघर को सील कर दिया गया है। दरअसल 4 पक्षियों की मौत के बाद रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। कानपुर कमिश्नर राजशेखर के आदेश पर चिड़ियाघर के आस-पास के इलाके को रेड जोन घोषित किया गया है। प्रशासन के साथ इलाके के निवासी भी अलर्ट हो गए हैं।

इसके अलावा जिस बाड़े के पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई उसके अन्य पक्षियों को भी चिड़ियाघर प्रशासन ने मारने का आदेश दिया है। बता दें कि कानपुर चिड़ियाघर में दो दिनों में दस पक्षियों की मौत हुई थी। जिनमें चार की जांच के सैंपल भोला लेबोरेटरी भेजे गए थे। जहां से रिपोर्ट में चारों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) के लक्षण पाए गए हैं।

दिल्ली में भी बर्ड फ्लू का खतरा

दिल्ली अभी कोरोना की मार से संभली भी नहीं थी कि बर्ड फ्लू की दहशत फैल गई है। हालांकि, दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन राजधानी के अलग-अलग इलाकों में लगातार मरते हुए पक्षी चिंता बढ़ा रहे हैं। दिल्ली के एक पार्क में 17 कौवों की मौत हो गई है जबकि द्वारका में डीडीए पार्क में 2 कौओं की मौत हुई। वहीं, दिल्ली के संजय झील में 10 बतखों की मौत तथा मयूर विहार फेज-3 के एक पार्क में तीन-चार दिनों से रोज मरे हुए कौए मिल रहे हैं।

गाजीपुर पॉल्ट्री फॉर्म बंद

दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए तैयारियां भी तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि गाजीपुर पॉल्ट्री फॉर्म 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि जिंदा पक्षियों के आयात पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। दिल्ली के हर जिले में निगरानी के लिए सर्विलांस टीम बना दी गई है। पशुओं के डॉक्टर लगातार सर्वे कर रहे हैं। संजय झील, भलस्वा झील और पॉल्ट्री मार्केट की निगरानी हो रही है। बता दें कि मरे हुए पक्षियों की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 23890318 भी जारी कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश में मारे गए 3500 पक्षी

हिमाचल प्रदेश के पोंग इलाके में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हड़कंप है। यहां हर साल प्रवासी पक्षी आते हैं। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद यहां 3500 प्रवासी पक्षियों को मार दिया गया है। सरकार चौकन्नी है और राज्य में अलर्ट जारी है। इसके अलावा कांगड़ा में भी बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कौओं की मौत के बाद 5 सैंपल जालंधर भेजे गए थे, जिसमें से 3 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद 8 किलोमीटर इलाके को सील कर दिया गया। साथ ही चिकन और अंडा बेचने पर रोक लगा दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...