Home Breaking News Top News CBSE Boards Exams 2021 : कल साम 6 बजे जारी होगी डेटशीट
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

CBSE Boards Exams 2021 : कल साम 6 बजे जारी होगी डेटशीट

Share
Share

नई दिल्ली। बोर्ड परीक्षा का इंतजार कर रहे सीबीएसई के छात्र-छात्राओं का इंतजार अब बहुत जल्द ही खत्म होने वाला है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कल यानी 31 दिसम्बर को शाम 6 बजे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी करेंगे। निशंक ने कहा कि छात्र, अभिभावक और शिक्षक बहुत दिनों से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का इंतजार कर रहे थे। सभी से बातचीत के आधार पर बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल तय किया गया है।

बता दें कि शिक्षा मंत्री निसंक ने ट्वीट किया था कि साल 2021 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं कब शुरू होंगी, इसकी घोषणा मैं 31 दिसंबर को करूंगा। घोषणा के बाद परीक्षा की डेटशीट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in, पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। बता दें, इससे पहले शिक्षा मंत्री लाइव आकर स्टूडेंट्स के प्रश्नों के जवाब दे चुके हैं। वहीं सिलेबस (CBSE 10, 12 Syllabus) की बात करें तो सीबीएसई बोर्ड (CBSE) ने पहले ही 30 प्रतिशत सिलेबस कम कर दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...