Home Breaking News Top News रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- हम शांति चाहते हैं, लेकिन जो हमे छेड़ेगा हम उसे छोड़ेंगे नहीं
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- हम शांति चाहते हैं, लेकिन जो हमे छेड़ेगा हम उसे छोड़ेंगे नहीं

Share
Share

नई दिल्ली। चीन के साथ विवादस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बयान दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन के साथ बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कोई सार्थक नतीजा नहीं निकला है। रक्षा मंत्री ने कहा कि मिलिट्री लेवल और कूटनीतिक लेवल पर भी बातचीत चल रही थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई है। दोनों देशों के बातचीत अगले राउंड की होगी, बातचीत से सकरात्‍मक परिणाम निकले, यही हमारी अपेक्षा है।

बता दें कि बुधवार को न्‍यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्‍यू में रक्षा मंत्री ने कहा कि सैनिक कम नहीं किए जाएंगे। चीन भी इस और बढ़ता नहीं दिख रहा है। चीन सीमा पर 50 साल बाद गोली चलने की बात पर सिंह ने कहा, “भारत शांति का पुजारी रहा है। हम शांति चाहते हैं, लेकिन कोई देश विस्तारवादी है, तो भारत की भूमि की जमीन पर कब्‍जे की कोशिश करता है तो भारत के अंदर वह ताकत है कि किसी भी सूरत में अपनी जमीन को दूसरे देश के हाथ में नहीं जाने देगा। चाहे कोई भी देश हो।

“> इसके अलावा  रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का तेज फोकस है, जो हमे छेड़ेगा हम उसे छोड़ेंगे नहीं। हम सभी देशों के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहते हैं। चीन की विस्तारवादी नीति के लक्ष्य के बारे में सवाल पर कहा, यदि कोई देश विस्तारवादी है और हमारी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश करता है, तो भारत के पास अपनी जमीन, किसी के हाथ में नहीं जाने देने की ताकत, क्षमता और शक्ति है, चाहे वह दुनिया का कोई भी देश हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...