Home Breaking News Top News पश्चिमी दिल्ली में दो युवकों की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
Top Newsजुर्मदिल्ली

पश्चिमी दिल्ली में दो युवकों की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Share
Share

नई दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र में दो युवकों की चाकु से गोदकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना का पूरा वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। बता दें कि दोनों मृतक स्कूटी से देर रात शादी से घर लौट रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक नागलोई के शिवराम पार्क इलाके में रहते थे। मृतक रोहित सिविल डिफेंस में काम करता था जबकि दूसरा घनश्याम एक दूध डेरी पर काम करता था। पीड़ित परिवार के मुताबिक रोहित और घनश्याम सोमवार की रात अपने किसी जानकार की शादी में गए थे, जहां देर रात वापस घर आ रहे थे। तभी रास्ते में अचानक उद्योग विहार मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार दो युवकों से उनका झगड़ा हो गया। जिसके बाद विवाद इस कदर बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू निकाल कर वार करने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ चाकू से हुए हमले के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

आसपास के लोगों ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी, जिसके बाद मौके से पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई।

वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने रात में ही धर दबोचा। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से हत्या में प्रयोग किए चाकू और बाइक बरामद किए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट को लेकर एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...