Home Breaking News Top News महाराष्ट्र में अब बैलट पेपर से भी होंगे चुनाव, कानून बनाने को उद्धव सरकार को मिला निर्देश
Top Newsमुंबई

महाराष्ट्र में अब बैलट पेपर से भी होंगे चुनाव, कानून बनाने को उद्धव सरकार को मिला निर्देश

Share
Share

महाराष्ट्र। मतदाताओं को ईवीएम के अलावा बैलेट पेपर से भी वोट देने का विकल्प मिल सकता है और इसके लिए कानून बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के विधानसभा स्पीकर नाना पटोले ने मंगलवार को इस संबंध में कानून बनाने का निर्देश दिया है।

नाना पटोले ने कहा कि उन्होंने राज्य की विधायिका को मतदाताओं को स्थानीय निकाय चुनावों और राज्य विधानसभा चुनावों में ईवीएम के अलावा बैलट पेपर के इस्तेमाल का विकल्प देने के लिए एक कानून बनाने को कहा है।

स्पीकर नाना पटोले के फेसबुक पेज पर जारी एक बयान के अनुसार, नागपुर के रहने वाले प्रदीप उके नामक शख्स ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष इस संबंध में एक आवेदन दिया था और उसी के अनुसार विधान भवन में उसी पर चर्चा के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी।

इस मसले पर हुई बैठक में राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बलदेव सिंह और अन्य लोग भी बैठक के लिए मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

‘सैलरी नहीं मिलेगी’: मुंबई के खराब AQI पर हाईकोर्ट सख्त, नवी मुंबई अफसरों पर गिरी गाज

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नवी मुंबई म्यूनिसिपल कमिश्नर की सैलरी रोक दी प्रदूषण...

उल्हासनगर का अगला दांव: महाराष्ट्र में नई सियासी साजिश, MNS ने BJP को ठेंगा दिखाया

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन फटने के संकेत। कल्याण-दोमबिवली में राज ठाकरे का...