Home Breaking News Top News किसान करेंगे आज चक्का जाम,भारी मात्रा में पुलिस तैनात
Top Newsउत्तर प्रदेशदिल्लीराज्यराष्ट्रीय न्यूज

किसान करेंगे आज चक्का जाम,भारी मात्रा में पुलिस तैनात

Share
Share

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओँ पर पिछले कई दिनों से किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। लगातार अपनी मांगों पर अड़े किसानों को उनकी समस्याओं का हल होता नजर नहीं आ रहा है, जिसके चलते किसान कोई न कोई नई रणनीती रचते रहते है। बता दें, इसी सिलसिले में किसानों ने आज चक्का जाम करने का निर्णय लिया था।

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है की आज दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक किसान सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान  किसान राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय हाईवे बंद करेंगे।

26 जनवरी की हिंसा को देखते हुए इस बार के प्रदर्शन को व्यवस्थित व शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के लिए मोर्चा ने विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किया है, ताकि इस बार कोई गडबडी न हो पाए और साथ ही दिल्ली पुलिस भी अपनी पूरी तैयारी के साथ दिल्ली की सीमाओं पर तैनात है।

26 जनवरी की हिंसा के बाद प्रशासन भी खबराया हुआ है और भारी मात्रा में पुलिस व सैनिकों को तैनात कीया गया है। अगर, इस बार कुछ भी गडबडी होती है, तो माहौल को नियंत्रण में लाया जा सके।

इतना ही नहीं बत दें, सुरक्षा के लिए अदर्धसैनिक बलों की 150 कंपनियां तैनात की हैं। दिल्ली की सीमाओं पर कई स्तरीय सुरक्षा करने के बाद पुलिस ने सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती कर दी है। सीमा पर बहुस्तरीय बैरिकेड्स, कांटेदार तारों और कील के अलावा दूसरे अवरोधक भी लगाए गए हैं।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चोरी, लूट और डकैती मामले का वांछित अपराधी गुलजार अंसारी भेजा गया जेल।

धनबाद । कई थाना क्षेत्रों में पूर्व से चोरी,लूट,डकैती सहित अन्य आपराधिक...

संध्या चौपाल में शामिल हुए उपायुक्त।

तोपचांची के सुदूरवर्ती नेरो पंचायत का उपायुक्त ने किया दौरा। सामूहिक एकता...

एक महीने में किराया नहीं देंगे तो खाली करनी होगी दुकान।

धनबाद । रणधीर वर्मा चौक पर स्थित कृषि बाजार की दुकानों का...