Home Breaking News Top News इंसानियत हुई शर्मशार,घर में घुसकर लड़की से पड़ोसी ने किया बलात्कार
Top Newsदिल्ली

इंसानियत हुई शर्मशार,घर में घुसकर लड़की से पड़ोसी ने किया बलात्कार

Share
Share

नई दिल्ली। शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में 20 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है. लड़की के पिता बीमार हैं, उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मां देखभाल के लिए अस्पताल में थी. इस दौरान घर में लड़की के अकेले होने का फायदा उठाकर पड़ोसी युवक घर में घुस गया और रेप किया।आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर रेप समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ आनंद विहार थाना क्षेत्र में रहती है. परिवार में मां-पिता हैं. एक शादीशुदा भाई है, जो परिवार के साथ अलग रहता है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब आठ महीने पहले पिता को ब्रेन हेमरेज हो गया था, तब से उनकी तबीयत खराब चल रही है।पिता की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, इसलिए मां इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल लेकर गई।

यहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। रात के वक्त पीड़िता घर पर अकेली थी. घर के दरवाजे कुंडी खराब है, इसका फायदा उठाकर देर रात पड़ोसी घर में घुस गया। जबरन युवती के साथ रेप किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई. तो वह उसे जान से मार देगा। बहरहाल, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नोएडा की औद्योगिक इकाइयों में मंगलवार को रहेगा लॉक डाउन।

पुलिस को हिंसा भड़काने वाले हमजा अली मजारी और जमील जमालियों की...

“जॉब छोड़कर गुजारा भत्ता से बचना” अब आम चाल? दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त संदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि कई पढ़े-लिखे पति स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेकर...

शराब नीति केस में ED पर टिप्पणी हटाने की मांग: केजरीवाल–सिसोदिया को हाईकोर्ट ने और वक्त क्यों दिया?

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी केस में ट्रायल कोर्ट के फैसले से...