Home Breaking News Top News Holi Special Trains: त्यौहारी सीजन में स्पेशल ट्रेन चलायेगा रेलवे, जनिए रूट और टाइमिंग?
Top Newsराष्ट्रीय न्यूजलाइफस्टाइल

Holi Special Trains: त्यौहारी सीजन में स्पेशल ट्रेन चलायेगा रेलवे, जनिए रूट और टाइमिंग?

Share
Share

नई दिल्ली। देश में त्यौहार का सीजन आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इस साल भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों को राहत देते हुए होली के मौके पर कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। देश में कोरोना के मामले कम होने और कोरोना वैक्सीन के आ जाने से कई ट्रेनों के संचालन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है।

एक मार्च से चलेंगी ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि वह होली के मौके पर एक मार्च से कई ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से सबसे अधिक राहत उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को मिलेगी। कोरोना काल के बाद स्पेशल ट्रेनों के संचालन की खबर वाकई सुकून देने लायक है।

कहां से कहां तक चलेंगी ट्रेनें?

भारतीय रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक मार्च से 05054/05053 लखनऊ-छपरा-लखनऊ स्पेशल ट्रेन और 05083/05084 छपरा-फर्रूखाबाद-छपरा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। छपरा से लखनऊ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन हफ्ते में चार दिन चलेगी। छपरा से फर्रुखाबाद के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन हफ्ते में तीन दिन और फर्रुखाबाद से छपरा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन हफ्ते में दो दिन किया जाएगा

इसके अलावा डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (02503/02504) जो कि अभी सप्ताह में एक दिन चलती है, उसे होली के मौके पर पांच दिन चलाया जाएगा। इस ट्रेन का संचालन 16 फरवरी से रविवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को शुरू किया जा चुका है। इस ट्रेन के चलने से उत्तर प्रदेश, बिहार और असम के यात्री लाभान्वित होंगे।

पश्चिम रेलवे ने 22 स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया निर्णय

वहीं पश्चिम रेलवे ने विभिन्न रूट्स पर 11 जोड़ी यानी 22 नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें दिल्ली, मध्य प्रदेश, मुंबई समेत कई रूट्स के बीच चलाई जाएंगी।  रेलवे के मुताबिक ये सभी नई स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित हैं। यानी पश्चिम रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली इन नई ट्रेनों में सफर के लिए पहले से बुकिंग जरूरी है। ट्रेन में यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा निर्धारित कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Winter-to-Spring Wardrobe Hacks: 7 आसान स्टाइल टिप्स जो कपड़े नया कर देंगी!

Winter-to-Spring Wardrobe Hacks: लाइटवेट स्वेटर्स, पेस्टल कलर्स, बूट्स विद ड्रेसेस। लेयर्स, फैब्रिक...

Dolphin Skin Nails 2026: डेमी लोवाटो का ट्रेंड जो ब्यूटी फीड्स हिला देगा!

Dolphin Skin Nails 2026 ट्रेंड: डेमी लोवाटो इंस्पायर्ड स्मोकी ग्रे जेल पॉलिश,...

7 Statement Choli Designs जो हर दुल्हन बुकमार्क करे: वेडिंग सीजन का धमाका!

7 Statement Choli Designs: ऑफ-शोल्डर, कोर्सेट, हाई नेक, स्वीटहार्ट। लेहंगा के साथ...

Azim Premji का सफलता का दोहरा फॉर्मूला: पहले दिमाग में, फिर हकीकत में – क्या है राज?

Azim Premji का उद्धरण: “सफलता दो बार हासिल होती है। पहले दिमाग...