Home Breaking News Top News झूठे दुष्कर्म के मामले को सत्य करार देनेवाले डीएसपी पर गिरी गाज, डिमोट कर बनाया गया इंस्पेक्टर
Top Newsजुर्मबिहारराज्यराष्ट्रीय न्यूज

झूठे दुष्कर्म के मामले को सत्य करार देनेवाले डीएसपी पर गिरी गाज, डिमोट कर बनाया गया इंस्पेक्टर

Share
Share

बलात्कार के झूठे मामले को सुपरविजन में सत्य करार देना नरकटियागंज के तत्कालीन एसडीपीओ निसार अहमद को बेहद महंगा पड़ा। सरकार ने उन्हें डीएसपी से डिमोट करते हुए इंस्पेक्टर बनाने की सजा दी है। वह स्थाई रूप से इस पद पर रहेंगे। विभागीय कार्यवाही के बाद उन्हें यह सजा दी गई है। हालांकि निसार अहमद को अब निलंबन से मुक्त कर दिया गया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को इसका संकल्प जारी कर दिया।

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित साठी थाना में 162/2018 दर्ज किया गया था। यह कांड चिंता देवी नामक महिला द्वारा बेतिया कोर्ट में दायर परिवाद के आधार पर दर्ज हुआ था। पुणे के समार्थ थाना के रहनेवाले जरार शेरखर को नामजद अभियुक्त बनाया गया। जरार शेरखर पर आरोप था कि शादी का झांसा देकर उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया। नरकटियागंज के तत्कालीन एसडीपीओ निसार अहमद ने इस केस का सुपरविजन किया और प्राथमिकी की मूल धाराओं के तहत इसे सत्य कारा दिया। इसके बाद केस के अनुसंधानकर्ता एसआई विनोद कुमार सिंह ने अभियुक्त को पुणे से गिरफ्तार कर बिहार ले आए और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सरकारी भवन को कब्जा मुक्त कर किया सील।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सरकारी भवन पर...

निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण के लिए अपीलीय प्राधिकारी की प्रतिनियुक्ति।

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त आदित्य रंजन ने नगरपालिका निर्वाचन, 2026...

निर्वाची पदाधिकारियों को दिया मतपेटिका का हैंड्स ऑन प्रशिक्षण।

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आगामी नगर...

दो दिन में 3.19 लाख से अधिक लोगों ने किया फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन।

धनबाद । फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के दूसरे दिन गोविंदपुर, टुंडी, बाघमारा, तोपचांची,...