Home Breaking News Top News बारामूला एनकाउंटर : जैश में शामिल एक फुटबॉलर समेत दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने उतारा मौत के घाट
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

बारामूला एनकाउंटर : जैश में शामिल एक फुटबॉलर समेत दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने उतारा मौत के घाट

Share
Share
जम्मू-कश्मीर। सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में एनकाउंटर के दौरान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। मारे गए एक आतंकी की पहचान पाकिस्तान निवासी अबरार उर्फ ​​लंगू के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आतंकी कॉलेज का छात्र था, जिसका नाम आमिस सिराज था वह फुटबॉलर भी था। ये दोनों आतंकी इस क्षेत्र में हुई कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  सोपोर में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आमिर 6 महीने पहले फुटबॉल खेलने के लिए सोपोर के आदिपोरा में अपने मामा के घर से जाने के बाद से गायब हो गया था। बाद में पता चला कि वह जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो गया था।
पुलिस ने आगे बताया कि एनकाउंटर स्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। सभी बरामद चीजों को आगे की जांच के लिए रिकॉर्ड में ले लिया गया है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...