Home Breaking News Top News लालू प्रसाद की हाईकोर्ट में फिर सुनवाई टली,अब 19 फरवरी को होगी सुनवाई
Top Newsबिहार

लालू प्रसाद की हाईकोर्ट में फिर सुनवाई टली,अब 19 फरवरी को होगी सुनवाई

Share
Share

बिहार। लालू प्रसाद को जमानत के लिए अभी और इंतजार करना होगा। झारखंड हाईकोर्ट में चारा घोटाले के मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। झारखंड हाईकोर्ट अब जमानत याचिका पर 19 फरवरी को सुनवाई करेगा।

लालू प्रसाद की ओर से पक्ष रखते हुए वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने लालू प्रसाद की न्यायिक हिरासत का रिकॉर्ड पेश करते हुए बताया कि लालू  28 महीने 29 दिन जेल में बिताए हैं। उनकी आधी अवधि पूरी हो गयी है।

जबकि सीबीआई का कहना है कि उनकी न्यायिक हिरासत की गणना सही नहीं है।  उन्होंने अभी 27 महीने 6 दिन की अवधि ही जेल में व्यतीत किया है। दोनों पक्षों द्वारा अदालत को दिए गए हिरासत की अवधि में 28 दिनों का अंतर दिखा। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले पर विस्तृत सुनवाई अगले सप्ताह निर्धारित कर दी।

दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में होने वाली इस सुनवाई में लालू यादव को सीबीआई कोर्ट ने दो अलग-अलग धाराओं में सात-सात साल कैद की सजा सुनायी है। मामले में सजा की आधी ‌‌अवधि काट लेने के आधार पर लालू प्रसाद ने याचिका दायर कर हाईकोर्ट से जमानत देने का आग्रह किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पटना में वैलेंटाइन पर धमकी: बाबू-सोना मिले तो कोना-कोना तोड़ देंगे?

वैलेंटाइन डे से पहले पटना में हिंदू शिवभवानी सेना के पोस्टर लगे...

मुंगेर के फिल्म निर्माता सुजीत सुमन बने भिखारी,वीडियो सोशल मीडिया में।

मुंगेर (बिहार) । फिल्म निर्माता सुजीत सुमन भिखारी बने हैं।लेकिन,यह वास्तविक नहीं...

पटना में API की 81वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस APICON 2026 का भव्य आयोजन

गल्फा लेबोरेटरीज की विशेष भागीदारी,फिल्म अभिनेता राजन कुमार कर रहे है प्रमोशन...