Home Breaking News Top News 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म…
Top News

19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म…

Share
Share

 महोबा संवाददाता ओपेन्द्र गोस्वामी. उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक 19 वर्षीय युवती के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवती को बंधक बनाकर उसके साथ कथित गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं. परिवार को पीड़िता गांव के सुनसान इलाके में अचेत अवस्था में मिली थी. पीड़िता के भाई ने एक नामजद आरोपी समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर देखकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

[ads1]

जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय पीड़िता गांव में एक किराने की दुकान पर सामान लेने गई थी, लेकिन पीड़िता काफी देर बाद भी अपने घर वापस नहीं लौटी. परिवार वालों ने उसे खोजना शुरू किया. बताया जा रहा है कि जब अपनी बहन को खोजता हुआ उसका भाई गांव के बाहर बनी पानी की टंकी पर पहुंचा तो देखा कि गांव का ही एक युवक उसे देखते ही वहां से भाग खड़ा हुआ. वहां जाने पर पीड़िता अचेत अवस्था में मिली. पीड़िता के होश में आने के बाद पीड़िता ने घटना के बारे में जानकारी दी.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

[ads2]

मामले के सामने आने के बाद महोबा जिला पुलिस की तरफ से कहा गया है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में गैंग रेप का केस दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस ने बताया है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read

Related Articles

बलियापुर के स्कूल में MDM बनाते समय गैस सिलेंडर में भड़की आग

बलियापुर (धनबाद): हरिबोल थान प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में लगी आग।...

हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग में मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली | Hazaribagh Encounter News

हजारीबाग के बड़कागांव में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़।...

रिलीज़ को तैयार बांग्ला वेब सीरिज ‘ब्रोकन’, जल्द आर्या डिजिटल ओटीटी पर देगी दस्तक

जानिए बांग्ला वेब सीरीज 'ब्रोकन' (Broken) की रिलीज़ डेट, स्टारकास्ट और 5...