Home Breaking News Top News अमरावती में कोरोना के मामलों को देखते हुए लगा लॉकडाउन, उद्धव सरकार ने लिए ये सख्त कदम
Top Newsमहाराष्ट्रराज्यराष्ट्रीय न्यूज

अमरावती में कोरोना के मामलों को देखते हुए लगा लॉकडाउन, उद्धव सरकार ने लिए ये सख्त कदम

Share
Share

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अमरावती शहर में एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया है, वहीं यवतमाल में नाइट कर्फ्यू का एलान किया गया है। जबकि अकोला में भी सरकार कभी भी लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है। बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस मुद्दे पर गुरुवार सुबह बैठक की थी और उसी के आधार पर यह कदम उठाया गया है।

अमरावती के जिला अधिकारी शीलेश नवल ने बताया कि जिले में शनिवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगा रहेगा। इस दौरान रात के आठ बजे तक सभी दुकानें खुली रहेंगी। वहीं यवतमाल की बात करें तो यहां नाइट कर्फ्यू का एलान किया गया है।

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बीएमसी ने मुंबई शहर को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बीएमसी ने कहा है कि मुंबई में किसी भी बिल्डिंग में पांच से अधिक रोगी पाए जाने पर बिल्डिंग को सील कर दी जाएगी। बीएमसी ने कहा कि वेडिंग हॉल, क्लब और रेस्टोरेंट आदि की जांच करने के लिए कभी भी छापे मारे जा सकते हैं। वहीं अब ब्राजील से लौटने वाले लोगों को भी अनिवार्य संस्थागत क्वारंटीन से गुजरना होगा।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर जनाक्रोश मार्च

धनबाद (झारखंड) : आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर झारखंड में बढ़ते...

धनबाद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 अपराधी गिरफ्तार

चोरी की 13 मोटरसाइकिल समेत लॉक तोड़ने वाला औजार बरामद गिरफ्तार आरोपियों...

मुहर्रम में सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – उपायुक्त

उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन – एसएसपी धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त...

गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े आटा मिल कर्मी की गोली मारकर हत्या

धनबाद (झारखंड) : गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के खरिकाबाद 7 नंबर हिलटॉप आउटसोर्सिंग...