Home Breaking News Top News उत्तर प्रदेश : पुलिस-प्रशासन की अनुमति के बिना नये साल पर नहीं कर सकते किसी भी कार्यक्रम का आयोजन
Top Newsउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : पुलिस-प्रशासन की अनुमति के बिना नये साल पर नहीं कर सकते किसी भी कार्यक्रम का आयोजन

Share
Share
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब नए साल पर कार्यक्रम का आयोजन करने से पहले पुलिस-प्रशासन की अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के आप किसी भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर सकते हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव आर.के तिवारी ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन होने के साथ किसी भी कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
बता दें कि नए साल के मौके पर कोई भी कार्यक्रम पुलिस-प्रशासन की अनुमति के बिना नहीं हो सकता है। अनुमति के समय ही आयोजक का नाम, पता, मोबाइल नंबर प्राप्त कर सूचीबद्घ कर लिया जाएगा और उनसे कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अनुमानित संख्या भी मांगी जाएगी।
साथ ही कार्यक्रम के आयोजकों को कार्यक्रमों के दौरान कोरान के बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों से भलिभांति अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकाल और गाइडलाइंस के अनुपालन की जिम्मेदारी कार्यक्रम के आयोजक की  होगी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...

पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट को लेकर एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल...