Home Breaking News Top News केरल में बिजली कटने पर विरोध में शख्स ने की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत
Top Newsकेरलराज्यराष्ट्रीय न्यूज

केरल में बिजली कटने पर विरोध में शख्स ने की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत

Share
Share

केरल के तिरुवनंतपुरम के पास 39 वर्षीय शख्स की जलने के कारण मौत हो गई। एक दिन पहले उन्होंने अपने घर की बिजली का कनेक्शन काटे जाने के विरोध में कथित रूप से खुद को आग लगा ली थी। यह संदिग्ध रूप से राजनीतिक प्रतिद्वंद्वता का मामला है।

 

पुलिस ने बताया कि नेय्यात्तिनकारा के निवासी सनील ने मंगलवार रात को खुद पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली थी। उनकी आज सुबह शहर के एक अस्पताल में मौत हो गई।

 

उन्होंने बताया कि सनील एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने डॉक्टरों को बिजली का कनेक्शन काटे जाने के मसले के बारे में बताया था।

पुलिस ने कहा, ‘हमें अन्य तथ्यों को भी सत्यापित करने की जरूरत है।’

 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पीड़ित के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा केरल राज्य बिजली बोर्ड के अधिकारियों पर कथित रूप से दबाव डालने के बाद उनके घर की बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था।

सनील ने पिछले साल दिसंबर में स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गया था।

 

 

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आक्रोशित महिलाओं ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ जताया विरोध.

अवैध कोयला खनन से ग्रामीणों में बड़ी दुर्घटना होने का भय। आक्रोशित...

राजगंज में सड़क हादसे के बाद 9 लाख मुआवजा मृतक पत्नी को भुगतान।

कथित तौर पर मध्यस्थ की भूमिका निभाने वालों को लेकर चर्चा तेज।...

आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सिंघड़ा मुस्लिम टोला में आंगनबाड़ी भवन निर्माण...

सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में अवैध कोयला डिपो के विरोध में धरना प्रदर्शन।

धनबाद । सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी...