Home Breaking News Top News राष्ट्रीय युवा संसद में बोले पीएम मोदी, ‘राजनीति से वंशवाद को खत्म करना है’
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

राष्ट्रीय युवा संसद में बोले पीएम मोदी, ‘राजनीति से वंशवाद को खत्म करना है’

Share
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार हमें प्रेरणा देते हैं ,स्वामी जी ने व्यक्तियों के निर्माण का अनमोल तोहफा भी दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान महोत्सव के तीन राष्ट्रीय विजेताओं ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री किरन रिजिजु भी उपस्थित रहे।

पीएम मोदी ने कहा, ”आप सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं. स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती का ये दिन हम सभी को नई प्रेरणा देता है. आज का ये दिन विशेष इसलिए भी हो गया है कि इस बार युवा संसद देश की संसद के सेंट्रल हॉल में हो रही है. ये सेंट्रल हॉल हमारे संविधान के निर्माण का गवाह है.”

प्रधानमंत्री ने संबोधन में कहा कि वह फाइनल में पहुंचे विजेताओं के भाषण अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती का दिन हम सभी को नई प्रेरणा देता है। पीएम ने कहा कि आज का ये दिन विशेष इसलिए भी हो गया है कि इस बार युवा संसद देश की संसद के सेंट्रल हॉल में हो रही है। ये सेंट्रल हॉल हमारे संविधान के निर्माण का गवाह है।

पीएम ने कहा कि समय गुजरता गया, देश आजाद हो गया, लेकिन हम आज भी देखते हैं, स्वामी जी का प्रभाव अब भी उतना ही है। अध्यात्म को लेकर उन्होंने जो कहा, राष्ट्रवाद-राष्ट्रनिर्माण को लेकर उन्होंने जो कहा, जनसेवा-जगसेवा को लेकर उनके विचार आज हमारे मन-मंदिर में उतनी ही तीव्रता से प्रवाहित होते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट को लेकर एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...